महाशिवरात्रि के दूसरे दिन भी सांबा में कई मंदिरों में लगाए गए लंगर
संवाद सहयोगी सांबा महाशिवरात्रि के दूसरे दिन भी सांबा के कई मंदिरों में लंगरों का आ
By JagranEdited By: Published: Wed, 06 Mar 2019 01:41 AM (IST)Updated: Wed, 06 Mar 2019 01:41 AM (IST)
संवाद सहयोगी, सांबा : महाशिवरात्रि के दूसरे दिन भी सांबा के कई मंदिरों में लंगरों का आयोजन किया गया। सांबा के बुदवानी के मंदिर में लंगर लगाया गया। इस अवसर पर कस्बे के काफी संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। वहीं, पलथा गांव के ऐतिहासिक शिव मंदिर में भी विशाल लंगर का आयोजन हुआ। इस लंगर का आयोजन मोहिंद्र शर्मा के नेतृत्व में हुआ। वहीं, गांव बलोड़ में स्थित शिव मंदिर में भी विशाल लंगर का आयोजन हुआ।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें