विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'5 साल से नहीं बिछी तारकोल, मीरा साहिब के शेरगढ़ में खस्ताहाल सड़क पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा

Published: Sun, 20 Sep 2026 01:25 PM (IST)

जम्मू के शेरगढ़ गांव को जाने वाली मुख्य सड़क की खस्ताहालत पर स्थानीय लोगों में भारी रोष है। ग्रामीणों ने ...और पढ़ें

गांव शेरगढ़ की मुख्य खस्ताहाल सड़क से गुजरते हुए दो पहिया वाहन चालक।

गांव शेरगढ़ की मुख्य खस्ताहाल सड़क से गुजरते हुए दो पहिया वाहन चालक।


HighLights

  1. गांव शेरगढ़ की मुख्य सड़क की हालत बेहद खराब

  2. सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे, आवागमन में भारी परेशानी

  3. ग्रामीणों ने जल्द सड़क मरम्मत न होने पर प्रदर्शन की चेतावनी दी

संवाद सहयोगी, मीरा साहिब। गांव शेरगढ़ की ओर जाने वाली 1 किलोमीटर लंबी मुख्य सड़क की खस्ताहाल हालत को लेकर स्थानीय लोगों में काफी रोष है।

ग्रामीणों का कहना है कि गांव में जाने वाली सड़क पर जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे बने हुए हैं, जिसके कारण लोगों को आने-जाने में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

लोगों ने सरकार से मांग कर कहा कि जल्द से जल्द करता हाल सड़क को पक्का करने के लिए कदम उठाए जाएं| इस संबंध में स्थानीय लोगों कुलदीप कुमार चमन लाल जगदीश लाल अमित कुमार राजेश कुमार अश्विनी कुमार के मुताबिक, इस सड़क से बच्चों, बुजुर्गों और दोपहिया वाहन चालकों का गुजरना भी मुश्किल हो गया है।

लोगों का कहना है कि करीब 5 साल पहले सड़क पर तारकोल डाली गई थी जो कि जगह-जगह से उखड़ चुकी है इसके चलते हर कोई परेशान है दूसरी और सड़क किनारे रोशनी का भी कोई प्रबंध नहीं है।

जिसके चलते रात को भी हादसे की आशंका बनी रहती है। इसी तरह अमरीक सिंह मोहनलाल कुलबीर सिंह राकेश कुमार के अनुसार सरकार ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को बेहतर सड़क सुविधा से जोड़ने की बात करती है लेकिन उनके गांव की मुख्य सड़क की हालत देखकर सरकार के सारे दावे हवा हो जाते हैं।

लोगों के अनुसार शहर की स डके तो ठीक हो जाती हैं मगर ग्रामीण क्षेत्र की सड़कों की आज भी बुरी हालत है सरकार को चाहिए कि ग्रामीण क्षेत्र की सड़कों की हालत ठीक करें।

लोगों ने सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर जल्द से जल्द उनकी सड़क पूरी तरह से पक्की नहीं की जाती है तो आने वाले दिनों में सरकार के खिलाफ गांव में बड़ा विरोध प्रदर्शन किया जाएगा।

यह भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर में लागू होगा 5-डे स्कूल वीक? शनिवार-रविवार की छुट्टी पर विचार कर रहा शिक्षा विभाग