विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयबी, दो आतंकवादी सहयोगी गिरफ्तार; चीनी पिस्तौल और ग्रेनेड बरामद

Published: Sun, 08 Nov 2026 05:47 PM (GMT+05:30)

पानीवाह में संयुक्त नाकाबंदी के दौरान बिलाल अहमद भट के पुत्र ताहिर बिलाल और स्वर्गीय मोहम्मद यासीन राथर के पुत्र ...और पढ़ें

कुलगाम में दो आतंकवादी सहयोगी गिरफ्तार। फोटो जागरण

कुलगाम में दो आतंकवादी सहयोगी गिरफ्तार। फोटो जागरण

जागरण संवाददाता, कुलगाम। जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में सुरक्षा बलों को बड़ी कामयाबी मिली है। दीपावली के दिन पानीवाह में नाकाबंदी के दौरान दो संदिग्ध आतंकवादी सहयोगियों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से एक चीनी पिस्तौल, मैगजीन, गोला-बारूद और दो चीनी ग्रेनेड बरामद किए गए हैं।

जम्मू-कश्मीर पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने पुष्टि की कि पानीवाह में दो आतंकवादी सहयोगियों को हथियारों और गोला-बारूद के साथ गिरफ्तार किया गया है। एक अधिकारी ने बताया कि पानीवाह में संयुक्त नाकाबंदी के दौरान बिलाल अहमद भट के पुत्र ताहिर बिलाल और स्वर्गीय मोहम्मद यासीन राथर के पुत्र मुनीब यासीन को कृषि क्षेत्र से कुलगाम की ओर आते हुए देखा गया।

चीनी निर्मित हथियार बरामद

नाका टीम के पहुंचने पर दोनों व्यक्तियों ने कथित तौर पर मौके से भागने का प्रयास किया। हालांकि, सीआरपीएफ और एसओजी के सतर्क कर्मियों ने तुरंत उन्हें पकड़ लिया और काबू में कर लिया। तलाशी के दौरान सुरक्षाकर्मियों ने एक चीनी पिस्तौल, एक मैगजीन, दो 9 एमएम राउंड और दो चीनी ग्रेनेड बरामद किए।

अधिकारियों ने बताया कि बरामद हथियार और गोला-बारूद जब्त कर लिए गए हैं और दोनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया गया है। अधिकारियों ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है और गिरफ्तार व्यक्तियों के संभावित संबंधों और परिस्थितियों का पता लगाने के लिए आगे की जांच शुरू कर दी गई है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।