3000 मीटर की दौड़ में विपिन सिंह अव्वल
संवाद सहयोगी, सांबा : जिला युवा सेवा एवं खेल विभाग द्वारा सांबा के महाराजा सुचेत सिंह स्टेडियम
संवाद सहयोगी, सांबा : जिला युवा सेवा एवं खेल विभाग द्वारा सांबा के महाराजा सुचेत सिंह स्टेडियम में जिला अंतर स्कूल खेल प्रतियोगिता में अंडर-17 खेलों में छात्रों ने अपने जौहर दिखाए। इन खेलों का आयोजन जिला युवा सेवा एवं खेल विभाग के अधिकारी सुनील कुमार के नेतृत्व में हुआ। इस प्रतियोगिता में 160 खिलाड़ियों ने भाग लिया।
100 मीटर की दौड़ में समैलपुर के गोल्डी ¨सह ने पहला स्थान हासिल किया, जबकि हाई स्कूल बड़ी ब्राह्मणा के हनोक गिल ने दूसरा स्थान हासिल किया। 200 मीटर की दौड़ में हाई स्कूल बड़ी ब्राह्मणा के साहिल सनोत्रा ने पहला, स्टार एक सेकेंडरी स्कूल समैलपुर के गोल्डी ¨सह ने दूसरा स्थान हासिल किया। 400 मीटर की दौड़ में हाई स्कूल सनूरा के राजेन्द्र कुमार ने पहला, जबकि एचएएस बड़ी ब्राह्मणा स्कूल के सलेश ¨सह ने दूसरा स्थान हासिल किया। 800 मीटर की दौड़ में हायर सेकेंडरी स्कूल घगवाल के अर्जुन ¨सह ने पहला, जबकि हायर सेकेंडरी स्कूल रामगढ़ के गुलशन कुमार ने दूसरा स्थान हासिल किया। 1500 मीटर की दौड़ में हाई स्कूल तरोर के अभिषेक शर्मा ने पहला, जबकि स्टार एक सेकेंडरी स्कूल समैलपुर के आसिफ चौधरी ने दूसरा स्थान हासिल किया। 3000 मीटर की दौड़ में हायर सेकेंडरी स्कूल सुंब के विपिन ¨सह ने पहला स्थान, जबकि परवीन माडल स्कूल सपवाल के मिनंद्र ¨सह ने दूसरा स्थान हासिल किया।
शॉटपुट में हायर सेकेंडरी स्कूल समैलपुर के मुहम्मद आफताब ने पहला स्थान, जबकि एचपीएस बस्सी कलां के गुरमीत ¨सह ने दूसरा स्थान हासिल किया। डिस्कस थ्रो में बीपीएस सपवाल के पियूष ने पहला स्थान, जबकि बीबीएन विजयपुर के मुजाफिर अली ने दूसरा स्थान हासिल किया।
जेवलिन थ्रो में सीएमपी नड के सौरभ सुंबरिया ने पहला स्थान, जबकि एचपीएस बस्सी कलां के योगेश कुमार ने दूसरा स्थान हासिल किया। ट्रिप्पल जंप में हायर सेकेंडरी स्कूल राजपुरा के सुनील ¨सह ने पहला, जबकि परवीन मॉडल स्कूल सपवाल के अमित कुमार ने दूसरा स्थान हासिल किया। लांग जंप में एचपीएस बस्सी कलां के गुरबक्श ¨सह ने पहला, जबकि हाई स्कूल सनूरा के राजेन्द्र कुमार ने दूसरा स्थान हासिल किया। हाई जंप में हाई स्कूल खड़ा मढ़ाना के सिद्धार्थ ने पहला स्थान, जबकि हाई स्कूल समैलपुर के मुहम्मद आफताब ने दूसरा स्थान हासिल किया।