धर्म सभा में राम मंदिर बनाने की हुंकार भरेंगा संत समाज, तैयारियां पूरी
जगतगुरु रामानंदचार्य स्वामी हंसदेवचार्य जी महाराज,हरिद्वार संरक्षक अखिल भारतीय संत समिति भी इस विराट धर्म सभा में शिरकत करने के लिए जम्मू पहुंच रहे हैं।
जम्मू, जागरण संवादाता। आयोध्या में भगवान श्री राम के मंदिर निर्माण के लिए अध्यादेश लाने का सरकार पर दबाव बनाने के लिए रविवार को होने वाले विराट धर्म सभा की सारी तैयारियां पूरी कर ली गई है। परेड चौक में होने वाले इस कार्यक्रम में राज्य के अलग अलग हिस्सों से संत महात्मा तो भाग लेंगे ही वहीं देश के अन्य प्रांतों से भी साधू समाज के लोग आयेंगे। कार्यक्रम का आगाज सुबह 10.30 बजे शुरू होगा और दोपहर तक चलेगा। जगतगुरु रामानंदचार्य स्वामी हंसदेवचार्य जी महाराज,हरिद्वार संरक्षक अखिल भारतीय संत समिति भी इस विराट धर्म सभा में शिरकत करने के लिए जम्मू पहुंच रहे हैं। वहीं हिश्व हिंदू परिषद के राश्ट्रीय सचिव रविंद्र सिंह पंकज इस विराट धर्म सभा का श्रीगणणेश कराएंगे।
इसके अलावा 1008 महामंडलेश्वर महंत रामेश्वर दास, 1008 महामंडलेश्वर महंत रामस्वरूप दास, 1008 महामंडलेश्वर महंत दिव्यानंद जी महाराज, 1008 महामंडलेश्वर महंत ऋषिवन जी महाराज,स्वामी दिनेश भारती, संत रविनाथ भी भाग लेने के लिए जम्मू पहुंच रहे हैं। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए विश्व हिंदू परिषद जम्मू कश्मीर ने एक बैठक ली जिसमें तैयारियों की समीक्ष की। बैठक की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष लीला करण शर्मा ने की। इस विराट धर्म सभा में पचास हजार लोगों के आने की उम्मीद है। दूर दराज से आने वाले लोगों के ठहरने के लिए विभिन्न धर्म सभाओं में व्यवस्था की जा रही है। विराट धर्म सभा में समावेश से पहले महिलाओं का दल कलश यात्रा का भी आयोजन करेगा।
वहीं विराट धर्म सभा के कनवीनर अभिषेक गुप्ता ने संवाददाता सम्मेलन में कहा कि विराट धर्म सभा के आयोजन के लिए सारी तैयारियां तकरीबन पूरी कर ली गई हैं। पूरा देश अायोध्या में राम मंदिर बनाने के पक्ष में है। ऐसे में केंद्र सरकार अध्यादेश लाए ताकि राम जन्म भूमि पर राम मंदिर बनाया जा सके।