विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

जम्मू: दुकान बंद कर घर लौट रहा था युवक, खड़ी ट्राली से टकराई बाइक; दो बच्चों के सिर से उठा पिता का साया

Published: Tue, 06 Oct 2026 06:44 PM (IST)

आरएसपुरा के चक मोहम्मद यार में सोमवार रात सड़क हादसे में बाइक सवार शनटी कुमार की मौत हो गई। वह ...और पढ़ें

आरएसपुरा में खड़ी ट्राली से टकराई बाइक, युवक की मौत। (फाइल फोटो)

आरएसपुरा में खड़ी ट्राली से टकराई बाइक, युवक की मौत। (फाइल फोटो)

HighLights

  1. आरएसपुरा के चक मोहम्मद यार में हुआ सड़क हादसा।

  2. बाइक सवार शनटी कुमार की मौके पर ही मौत।

  3. मृतक परिवार का अकेला कमाने वाला था, दो बच्चे।

जागरण संवाददाता, आरएसपुरा। आरएसपुरा उपजिला के चक मोहम्मद यार इलाके में सड़क हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान शनटी कुमार पुत्र शाम लाल निवासी अगरा चक के रूप में हुई है। हादसा उस समय हुआ जब शनटी कुमार डबलैहर से आरएसपुरा की ओर अपने घर लौट रहा था।

जानकारी के अनुसार, शांति कुमार डबलैहर में नाई की दुकान करता था। सोमवार रात दुकान बंद करने के बाद वह मोटरसाइकिल (जेके02सीके 8893) पर सवार होकर घर लौट रहा था। इसी दौरान चक मोहम्मद यार के पास सड़क किनारे खड़ी ट्राली से उसकी बाइक टकरा गई। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

आसपास के लोगों ने उसे उपचार के लिए उपजिला अस्पताल आरएसपुरा पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उपजिला अस्पताल के शवगृह में रखवाया। मंगलवार सुबह पोस्टमार्टम की कार्रवाई पूरी करने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।

परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। शनटी कुमार की अचानक मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। बताया जा रहा है कि मृतक अपने पीछे पत्नी और दो छोटे बच्चों को छोड़ गया है। उसके दोनों बेटे स्कूल में पढ़ते हैं, जिनमें एक आठवीं और दूसरा छठी कक्षा में पढ़ रहा है।

परिवार की आजीविका मुख्य रूप से शनटी कुमार की कमाई पर निर्भर थी। उसकी अचानक मौत के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

पीड़ित परिवार की आर्थिक मदद करने की मांग 

गांववासियों ने प्रशासन और संबंधित विभाग से पीड़ित परिवार की आर्थिक मदद करने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि परिवार के सामने अब बच्चों की पढ़ाई और घर का खर्च चलाने की बड़ी चुनौती खड़ी हो गई है. क्योंकि मृतक अकेला कमाने वाला था और घर के हालात इतने अच्छे नहीं हैं।

जम्मू: बिश्नाह में गन्ने की फसल उजाड़ने पर भड़का आक्रोश, 6 घंटे नंदपुर-अरनिया मार्ग बंद; जानें पूरा मामला