Move to Jagran APP

Jammu Kashmir: राष्ट्रीय महिला आयोग की चेयरपर्सन रेखा शर्मा बोलीं- हिंसा से पीड़ित महिला की हर संभव सहायता हो

राष्ट्रीय महिला आयोग की चेयरपर्सन रेखा शर्मा नेे कहा कि किसी भी प्रकार की हिंसा से पीड़ित महिला को हर प्रकार की सहायता उपलब्ध करवाई जाए। उन्होंने महिला विशेष सेलों के बारे में भी सभी को जानकारी देने को कहा।

By rohit jandiyalEdited By: Vikas AbrolPublished: Tue, 29 Nov 2022 06:35 PM (IST)Updated: Tue, 29 Nov 2022 06:35 PM (IST)
रेखा शर्मा नेे स्वयं सहायता समूहों को भी शामिल कर सभी को मिलकर काम करने पर जोर दिया।

जम्मू, राज्य ब्यूरो। राष्ट्रीय महिला आयोग की चेयरपर्सन रेखा शर्मा नेे कहा कि किसी भी प्रकार की हिंसा से पीड़ित महिला को हर प्रकार की सहायता उपलब्ध करवाई जाए। उन्होंने महिला विशेष सेलों के बारे में भी सभी को जानकारी देने को कहा। स्वयं सहायता समूहों को भी शामिल कर सभी को मिलकर काम करने पर जोर दिया। यह बात उन्होंने इंस्टीट्यूट आफ होटल मैनेजमेंट राजबाग श्रीनगर में महिलाओं के लिए विशेष सेलों के लिए बनी निगरानी समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुए कही।

loksabha election banner

इसमें राष्ट्रीय महिला आयोग की संयुक्त सचिव अशाेली चलाई, समाज कल्याण विभाग की आयुक्त सचिव शीतल नंदा, मध्य कश्मीर के डीआइजी सुजीत कुमार सहित कई अधिकारी मौजूद थे। बैठक में चेयरपर्सन को महिलाओं के लिए बने 12 पायलट विशेष सेलों के बारे में जानकारी दी। बताया गया कि अप्रैल 2022 से अक्टूबर 2022 तक विशेष सेलों ने महिलाओं की सुरक्षा और उन्हें सशक्त बनाने के लिए 256 आउटरीच कार्यक्रम आयोजित किए गए। विशेष सेलों ने 1307 मामलों में हस्तक्षेप किए।

कुल 575 मामलों में 2755 बैठकें आयोजित की गई। पीड़ितों के परिजनों के साथ बैठकें भी हुईं। यह निगरानी समिति हिंसा मुक्त घर, महिला का अधिकार प्रोजेक्ट के तहत गठित की गई है। महिला आयोग की चेयरपर्सन ने कहा कि आने वाले समय तकें और विशेष सेल गठित किए जाएंगे ताकि हर पीडितमहिला तक पहुंचा जा सके। लैंगिग आधार पर होने वाली हिंसा को रोकने के लिए उन्होंने समुदाय को भी शामिल करने पर जोर दिया। उन्होंने इन विशेष सेल की कार्यप्रणाली को बेहतर बनाने के लिए पुलिस और संबंधित विभागों के तालमेल से जागरूकता अभियान चलाने पर भी जोर दिया। उन्होंने महिला पुलिस थानों को मिली शिकायतों के बारे में भी जानकारी ली। विशेष संयोजक नेहा महाजन ने धन्यवाद प्रस्ताव पढ़ा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.