विस्थापितों के धरने को टीम जम्मू ने दिया समर्थन
जागरण संवाददाता, जम्मू : हक के लिए लड़ाई लड़ रहे गुलाम कश्मीर के विस्थापितों को टीम जम्मू
जागरण संवाददाता, जम्मू : हक के लिए लड़ाई लड़ रहे गुलाम कश्मीर के विस्थापितों को टीम जम्मू ने अपना समर्थन दिया है। मंगलवार को टीम जम्मू के चेयरमैन जोरावर ¨सह भी गुलाम कश्मीर के विस्थापितों के धरने पर पहुंचे और धरने में शरीक हुए। उनके साथ साथ धरने पर कृष्ण शर्मा, सुनील विज, अनिता विज, राम लाल,शाम सुंदर शर्मा बैठे और विस्थापितों की मांगों का उजागर किया।
विस्थापितों ने कहा कि 70 साल पहले अपने घरों से उजड़ कर यहां आए यह लोग आज तक बस नहीं पाए हैं। राज्य सरकारों ने इन विस्थापितों को कुछ भी नहीं दिया। विस्थापितों ने अपनी मांगों के समर्थन में जमकर नारे लगाए। वहीं, कहा कि जब तक मांगें नहीं मानी जातीं, धरना जारी रहेगा। कार्यकर्ताओं ने कहा कि सरकारों ने कश्मीरी पंडितों की ही हर बार सुनवाई की, मगर विस्थापितों की मांगों को दर किनार कर दिया। हमें भी कश्मीरी पंडितों की तर्ज पर सुविधाएं, नकद राहत चाहिए। विधानसभा में खाली पड़ी गुलाम कश्मीर की सीटों को विस्थापितों के अनुपात में भरा जाए। विस्थापितों के बच्चों को प्रोफेशनल कालेजों में प्रवेश मिले। वहीं, विस्थापितों को गुलाम कश्मीर में पड़ते उनके तीर्थ स्थलों के दर्शन के लिए जाने की इजाजत दी जाए।
टीम जम्मू के चेयरमैन जोरावर ¨सह ने कहा कि इन लोगों की मांगें जायज हैं और राज्यपाल को चाहिए कि लोगों की इन बातों को सुनें और इनके मसलों का हल निकाला जाए। उन्होंने कहा कि लंबे समय से अपने हक पाने के लिए आंदोलन कर रहे विस्थापितों को उनके हक मिलने ही चाहिए। मौके पर सुरेंद्र शर्मा, अंग्रेज ¨सह बब्बी, योगेश कुमार, इशान चौधरी, ¨रकू ¨सह, संजय शर्मा, डॉ. आशीष गुप्ता, भानु प्रताप ¨सह, राजू शर्मा, सुनील गुप्ता व अशोक कुमार आदि उपस्थित थे।