बर्फबारी के बाद ठिठुरा कश्मीर, पहलगाम में सबसे ज्यादा ठंड तो श्रीनगर में माइनस में पारा; आगे कैसा रहेगा मौसम?
Jammu-Kashmir Weather Update: कश्मीर में इस मौसम की पहली भारी बर्फबारी के बाद कड़ाके की ठंड पड़ गई है, जिससे ...और पढ़ें

श्रीनगर में इस मौसम में पहली बार न्यूनतम तापमान -0.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज। (फाइल फोटो)
HighLights
कश्मीर में इस मौसम की पहली भारी बर्फबारी हुई।
कई इलाकों में रात का तापमान शून्य से नीचे गिरा।
श्रीनगर में न्यूनतम तापमान -0.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज।
डिजिटल डेस्क, जम्मू। कश्मीर के ऊंचाई वाले इलाकों में इस मौसम की पहली भारी बर्फबारी के बाद ठंड बढ़ गई है। कई इलाकों में रात का तापमान शून्य से नीचे चला गया है। श्रीनगर में भी इस मौसम में पहली बार न्यूनतम तापमान -0.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
जानकारी के अनुसार, पहलगाम सबसे ठंडा इलाका रहा, जहां तापमान -3.8°C दर्ज किया गया। इसके बाद शोपियां में -3.6°C, गुलमर्ग में -3.4°C और लरनू में -2.8°C तापमान रहा।
पुलवामा में न्यूनतम तापमान -2.3°C, जबकि सोनमर्ग में -1.9°C दर्ज किया गया। जेथन रफियाबाद में -1.6°C और बडगाम-खुदवानी में -1.3°C तापमान दर्ज किया गया। काजीगुंड और बीरवाह में -1.0°C, जबकि अनंतनाग और कुपवाड़ा में -0.9°C तापमान दर्ज किया गया। खग में तापमान -0.5°C रहा।
गांदरबल समेत इलाकों में भी तापमान शून्य के करीब
कश्मीर के कई अन्य इलाकों में भी तापमान शून्य के करीब रहा। गांदरबल में 0.1 डिग्री, बांदीपोरा में 0.3 डिग्री, बारामूला में 0.6 डिग्री और कोकेरनाग में 1.1 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। कुलगाम के तापमान के आंकड़े उपलब्ध नहीं हो सके।
हाल ही में पश्चिमी विक्षोभ के कारण सोनमर्ग और गुलमर्ग समेत ऊंचाई वाले इलाकों में इस मौसम की पहली भारी बर्फबारी हुई। इसके बाद घाटी में ठंड बढ़ गई और रात के तापमान में गिरावट दर्ज की गई।
जम्मू-कश्मीर में आगे कैसा रहेगा मौसम?
मौसम विभाग के अनुसार, 26 नवंबर 2026 तक कश्मीर में मौसम ज्यादातर शुष्क रहेगा। जम्मू में मौसम साफ और धूप वाला रहा। दिन का अधिकतम तापमान 24 डिग्री और न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। सांबा में भी धूप खिली रहेगी और तापमान 12 से 25 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है।
डोडा में तापमान करीब 16 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि किश्तवाड़ में मौसम ज्यादातर साफ रहेगा। यहां अधिकतम तापमान 13 डिग्री और रात में न्यूनतम तापमान 2 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।
कश्मीर में रातें सर्द, दिन में खिलेगी धूप
श्रीनगर, गुलमर्ग और पहलगाम समेत कई इलाकों में रात का तापमान शून्य से नीचे पहुंच गया है। इससे घाटी में कड़ाके की ठंड शुरू होने के संकेत मिल रहे हैं।
दिन में आसमान साफ रहने और धूप निकलने की उम्मीद है। हालांकि, सप्ताह के आखिर में कुछ बादल छा सकते हैं। वीकेंड पर बारिश या बर्फबारी की कोई बड़ी संभावना नहीं है।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।