डीएवी नेशनल स्पोटर्स मीट के विभिन्न वर्गों में रणदीप, दिया, रूचिका ने दोहरे स्वर्ण पदक जीते
लड़कियों के वर्ग में आयुषि भट्ट ने 100 मीटर में भाग लेकर एक रजत पदक जीता। दिया राजपूत ने 400 मीटर और 1500 मीटर दौड़ में दो स्वर्ण पदक अर्जित किए।
जम्मू, जागरण संवाददाता। एमएचएसी नागबनी स्कूल की टीम ने डीएवी नेशनल स्पोटर्स मीट के अंतर्गत एथलेटिक के विभिन्न वर्गों में भाग लेकर लड़कियों के वर्ग की चैंपियन बनी जबकि लड़कों के वर्ग की टीम को दूसरे स्थान से संतोष करना पड़ा। पुलिस डीएवी पब्लिक स्कूल लुधियाना में गत 23 अक्टूबर को संपन्न हुई प्रतियोगिता में जालंधर, लुधियाना और जम्मू-कश्मीर के डीएवी स्कूलों के खिलाड़ियों ने भाग लिया। इसमें एमएचएसी नागबनी स्कूल की लड़कियों ने चार स्वर्ण, दो रजत और चार कांस्य पदकों के साथ चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया। लड़कों के वर्ग की टीम ने 45 स्वर्ण और एक रजत पदक जीतकर प्रतियोगिता में दूसरा स्थान हासिल किया।
लड़कों के वर्ग में नागबनी स्कूल के रणदीप सिंह ने 100 मीटर और 200 मीटर दौड़ में दो स्वर्ण दक जीते। अखिल सिंह ने लांग जम्प में एक स्वर्ण, रोशन सिंह ने डिस्कस थ्रो में एक स्वर्ण पदक जीते। चार गुणा 400 मीटर रिले दौड़ में रणदीप सिंह, रोशन सिंह, अखिल सिंह, राघव गुप्ता और अभिजीत सिंह दूसरे स्थान पर रहे।
लड़कियों के वर्ग में आयुषि भट्ट ने 100 मीटर में भाग लेकर एक रजत पदक जीता। दिया राजपूत ने 400 मीटर और 1500 मीटर दौड़ में दो स्वर्ण पदक अर्जित किए। गुलनाज ने 800 मीटर में एक कांस्य, साक्षी ने लांग जम्प में कांस्य, हंसिका ने हाई जम्प में कांस्य और रूचिका राजपूत ने शाटपुट और डिस्कस थ्रो में दो स्वर्ण पदक जीते। चार गुणा 400 मीटर रिले दौड़ में दिया राजपूत, हंसिका, साक्षी, गुलनाज और आयुषि को दूसरे स्थान से संतोष करना पड़ा।