अच्छे दिनों की उम्मीद एक सपना : भल्ला
जागरण संवाददाता, जम्मू : भाजपा को गरीब और विकास विरोधी पार्टी करार देते हुए पूर्व मंत्री एव
जागरण संवाददाता, जम्मू : भाजपा को गरीब और विकास विरोधी पार्टी करार देते हुए पूर्व मंत्री एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रमन भल्ला ने कहा कि राजनीतिक निर्देशों के अभाव और प्रशासनिक अनदेखी के चलते आम जनता बेहाल है। पिछले तीन वर्षों में लोगों की दिक्कतें कम होने के बजाय बढ़ गई हैं। बेरोजगारी बढ़ी, महंगाई ने भी लोगों की कमर तोड़ कर रख दी है।
रविवार को रूपनगर डिग्याना में एक जनसभा को संबोधित करते हुए भल्ला ने कहा कि सरकार हर मोर्चे पर विफल साबित हो चुकी है। कार्यक्रम का आयोजन शशि सयाल द्वारा किया गया था। इस मौके पर राज ¨सह, पहलवान नरेंद्र कुमार, एसएस दत्ता, राजेंद्र ¨सह, मोहम्मद अशरफ, सुनील सहगल, अशोक कुमार कल्सी, जुगल किशोर, दर्शन लाल, दीपक कुमार, कमला देवी, दर्शना देवी, जोगेंद्र देवी, बीडी भगत, शाम लाल, सुमित कुमार, सन्नी, पप्पू, राजेंद्र ¨सह, राकेश कुमार, समीर ¨सह, राजू राम व अन्य मौजूद थे। भल्ला ने कहा कि भाजपा के राज में विधानसभा बदतर तौर से गुजर रही है। लोग बेहाल हैं। सड़कों पर उतर कर प्रदर्शन कर रहे हैं। पूरे राज्य में ही लोग भाजपा की नीतियों से खफा हैं। भाजपा ने पीडीपी के आगे घुटने टेक दिए हैं। तीन वर्षों में भी भाजपा के पास ऐसा कुछ नहीं जो लोगों को दिखाया जा सके। उन्होंने कहा कि आगामी चुनावों में भाजपा को लोग उसका सही स्थान बता देंगे। उन्होंने कहा कि बेरोजगारी सिर चढ़कर बोल रही है। राज्य के युवा परेशान हैं। महिलाओं की अनदेखी हो रही है। प्रदर्शन कर हक मांग रही आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं पर लाठियां भांजी जाती है। भाजपा ने जो सपने लोगों को दिखाए थे, वो पूरे होते नहीं दिखते।