विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 02, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

मातम में बदला नए साल का जश्न, हिंदू परिवारों पर आतंकी हमला; घर में घुसकर बरसाईं गोलियां

By Jagran NewsEdited By: Nidhi Avinash
Published: Mon, 02 Jan 2023 08:05 AM (IST)Updated: Mon, 02 Jan 2023 08:28 AM (IST)

Rajouri Terrorist Attack ढांगरी गांव में सतपाल की पत्नी घर के आंगन में ही चूल्हे में खाना बनाने में व्यस्त थी। अचानक जोर से गेट खुला और गोलियों की तड़तड़ाहट शुरू हो गई। जो दिखा वही ढेर होता चला गया। चीख चिल्लाहट से गांव थर्रा उठा।

मातम में बदला नए साल का जश्न, हिंदू परिवारों पर आतंकी हमला; घर में घुसकर बरसाईं गोलियां
मातम में बदला नए साल का जश्न, हिंदू परिवारों पर आतंकी हमला; घर में घुसकर बरसाईं गोलियां

राजौर, जागरण डेस्क। Rajouri Terrorist Attack: देर शाम सात बज रहे थे। कड़ाके की ठंड थी। गांव में हर घर में खाने की तैयारी चल रही थी। बड़े बुजुर्ग अलाव सेक गपशप में जुटे थे। बच्चे-युवा टीवी व मोबाइल फोन पर व्यस्त थे। सतपाल के घर पर ही कुछ ऐसा ही माहौल था। नया साल का पहला दिन और रविवार होने के कारण घर में कुछ खास व्यंजन बने हुए थे। ढांगरी गांव में सतपाल की पत्नी घर के आंगन में ही चूल्हे में खाना बनाने में व्यस्त थी। अचानक जोर से गेट खुला और गोलियों की तड़तड़ाहट शुरू हो गई। जो दिखा वही ढेर होता चला गया। चीख चिल्लाहट से गांव थर्रा उठा।

आसपास रहने वाले कोई भी समझ नहीं पाया। देखते ही देखते पतीले में बनी सब्जी, चपातियां व प्लेटें सतपाल के परिवार के सदस्यों पर हुए हमले के बाद इधर-ऊधर बिखर दुखद स्थिति बयां कर रही थीं। कुछ पल पहले नये साल की खुशी में झूम रहे परिवार का आशियाना खून से सन गया था। बताया जाता है कि आतंकी पहले सतपाल के घर पर ही हमला किए। सतपाल के बेटों, बहु, पोता-पोती को निशाना बनाया गया।

चार घंटे तक बड़े अधिकारी नहीं पहुंचे सुध लेने

राजौरी में इतने बड़े नरंसहार के बावजूद चार घंटे तक कोई भी वरिष्ठ अधिकारी लोगों की सुध लेने नहीं पहुंचा। मेडिकल कालेज अस्पताल में अफरा-तफरी और हंगामे का माहौल था। इस पर लोगों का गुस्सा भड़क गया और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की।

Bihar Weather: नए साल पर लुढ़का पटना का तापमान, कनकनी को मात नहीं दे पाई धूप; 8 जनवरी तक स्कूल बंद का आदेश

लोगों का फूटा आक्रोश, एडीसी से हाथापाई

एडीसी सचिन देव सिंह व एसीआर इमरान कटारिया मेडिकल कालेज पहुंचे तो उन्हें भी लोगों के आक्रोश का सामना करना पड़ा और नौबत धक्का-मुक्की की गई। लोग पुलिस बल पर भी विफल होने का आरोप लगा रहे थे। बता दें कि राजौरी में कई घटनाएं हुईं जो बड़ी साजिश का इशारा कर रही थी पर कोई कार्रवाई नहीं हुई और आतंकी वारदात को अंजाम देने में कामयाब रहे। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि आतंकी हमले को हुए चार घंटे बाद तक कोई भी वरिष्ठ अधिकारी पीड़ित परिवारों के पास नहीं पहुंचा है। यह प्रशासन की निष्क्रियता का नमूना है।

अधिकारियों के तबादला कराने की उठी मांग

पिछले माह राजौरी में अल्फा गेट के पास सैन्य शिविर के बाहर दो लोगों की हत्या कर दी गई थी और अब आतंकियों ने ढांगरी में घटना को अंजाम दे दिया। पुलिस व प्रशासन आतंकियों तक पकड़ने में पूरी तरह से विफल साबित हो चुकी है। उन्होंने जिले के सभी अधिकारियों का तुरंत तबादला करने की मांग उठाई।

इस दौरान प्रदर्शनकारियों की एडीसी के साथ धक्का मुक्की भी हुई और प्रदर्शनकारियों ने आधी रात तक उन्हें घेरे रखा। प्रदर्शनकारी पुलिस व प्रशासन के खिलाफ जमकर प्रदर्शन कर नारेबाजी कर रहे है, लेकिन प्रदर्शनकारियों को शांत करने के लिए कोई भी अधिकारी अभी तक मेडिकल कालेज में नहीं पहुंच पाया है।

Delhi Car Accident: दिल्ली में लड़की की घसीटकर हत्या, घटना पर एलजी बोले- 'मेरा सिर शर्म से झुक गया है'

राजस्थान के पाली में सूर्यनगरी एक्सप्रेस के आठ डिब्बे पटरी से उतरे, टला बड़ा हादसा; देखें वीडियो

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।