विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

राजनाथ सिंह के जम्मू दौरे से बदला ट्रैफिक रूट, कई सड़कें बंद; घर से निकलने से पहले पढ़ लें ये खबर

Published: Sat, 28 Nov 2026 12:28 PM (IST)

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के जम्मू दौरे और 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ पदयात्रा' के कारण शहर में यातायात व्यवस्था में बड़े बदलाव किए गए हैं। 

रैली के कारण सिदड़ा पंजतीर्थी और नगरोटा रोड बंद है। (फोटो- जागरण)

 रैली के कारण सिदड़ा पंजतीर्थी और नगरोटा रोड बंद है। (फोटो- जागरण)

जागरण संवाददाता, जम्मू। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आज जम्मू दौरे पर हैं। वह यहां ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ पदयात्रा’ में शामिल होंगे। इसे देखते हुए ट्रैफिक में बदलाव किया गया है। कई रास्तों का डायवर्जन हुआ है तो कई रास्तों को बंद कर दिया गया है। इसी कारण जनता को परेशानी भी झेलनी पड़ रही है।

ट्रैफिक पुलिस जम्मू ने इस संदर्भ में विशेष एडवाइजरी भी जारी की है। रैली में बड़ी संख्या में लोगों के शामिल होने की संभावना को देखते हुए शहर में यातायात व्यवस्था सुचारु बनाए रखने के लिए कई मार्गों पर प्रतिबंध और रूट डायवर्जन लागू किए गए हैं।

इसके साथ ही सुरक्षा के भी पुख्ता प्रबंध किए गए, जबकि शुक्रवार रात को ही पुलिस व सुरक्षाबलों ने परेड इलाके को सुरक्षा घेरे में ले लिया।

डोडा, किश्तवाड़ और श्रीनगर जाने वाली बसों के लिए बदला रूट

बता दें कि पदयात्रा के दौरान डोडा, किश्तवाड़, रामबन और श्रीनगर जाने वाली बसें व मिनी बसें आईएसबीटी नरवाल से और नरवाल-कासिम नगर-सिदड़ा ब्रिज-टीसीपी नगरोटा मार्ग का इस्तेमाल कर रही हैं।

सांबा, कठुआ और आरएसपुरा की ओर जाने वाले वाहन वेयर हाउस से चौथे तवी ब्रिज और बेलीचराना होते हुए जा रही है। इससे लोगों को परेशानी हो रही है। वहीं अखनूर, पुंछ और राजौरी जाने वाली बसें भगवती नगर स्थित जेडीए पार्किंग से संचालित हो रही हैं।

 रेडियो स्टेशन से परेड चौक तक कई मार्गों पर आवाजाही बंद

रेडियो स्टेशन से परेड चौक तक सीपीओ चौक, कच्ची छावनी, लाइब्रेरी चौक और महिला कालेज परेड मार्ग पर यातायात प्रतिबंधित है। टीसीपी नगरोटा से मांडा आने वाले वाहनों को सिदड़ा कट की ओर डायवर्ट किया गया है। रैली में शामिल होने वाली पार्टी बसों के लिए रणबीरेश्वर मंदिर रोटरी, अटल चौक, जेल रोड अंबफला और महेशपुरा चौक निर्धारित किए गए हैं।

 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।