Move to Jagran APP

कांग्रेसियों ने पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी को किया याद

संवाद सहयोगी, विजयपुर : पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी को 75वीं जयंती पर सोमवार को विजयपुर

By JagranEdited By: Published: Mon, 20 Aug 2018 08:05 PM (IST)Updated: Mon, 20 Aug 2018 08:05 PM (IST)
कांग्रेसियों ने पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी को किया याद

संवाद सहयोगी, विजयपुर : पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी को 75वीं जयंती पर सोमवार को विजयपुर में भी कांग्रेसियों ने याद कर श्रद्धांजलि अर्पित की। जयंती पर पूर्व मंत्री एवं कांग्रेस के जिला प्रधान मंजीत ¨सह की अध्यक्षता में श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कांग्रेस नेताओं व कार्यकर्ताओं ने स्व. राजीव गांधी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की।

loksabha election banner

वक्ताओं ने कहा कि राजीव गांधी एक दूरदर्शी नेता थे व देश में संचार क्रांति उनकी ही देन है। पूर्व मंत्री स. मंजीत ¨सह ने कहा कि गांधी परिवार ने आजाद के बाद देश को तरक्की के रास्ते पर ले जाने के लिए काफी योगदान दिया। राजीव गांधी देश में कंप्यूटर युग यानि संचार क्रांति के जनक थे। कंप्यूटर आज युवाओं के लिए रोजगार बन गया। राजीव गांधी एक दूरदर्शी नेता व देश के सच्चे सपूत थे। युवा वर्ग को 18 साल की आयु के में वोट डालने का हक दिलाया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से राजीव गांधी के दिखाए गए मार्ग पर चलने का आह्वान किया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.