Move to Jagran APP

Jammu : राजेश्वरानंद जी महाराज ने रक्त से पीएम को लिखा पत्र, कहा- जनसंख्या नियंत्रण कानून लाएं

पार्टी मुख्यालय में शुक्रवार को आयोजित विशेष कार्यक्रम में जनसंख्या नियंत्रण कानून एवं महिलाओं के लिए अनिवार्य एवं पूर्ण निश्शुल्क शिक्षा को अतिआवश्यक बताते हुए उन्होंने कहा कि इस दिशा में त्वरित पहल की जानी चाहिए। ऐसा कानून बने जिसमे दो बच्चों वाले दंपती को लाभ मिले।

By Lokesh Chandra MishraEdited By: Published: Fri, 16 Jul 2021 05:33 PM (IST)Updated: Fri, 16 Jul 2021 05:33 PM (IST)
शिव सेना ठाकरे की जम्मू-कश्मीर इकाई ने जनसंख्या नियंत्रण के लिए कठोर कानून बनाने की वकालत की।

जम्मू, जागरण संवाददाता : शिव सेना ठाकरे की जम्मू-कश्मीर इकाई ने जनसंख्या नियंत्रण के लिए कठोर कानून बनाने की वकालत की। साथ ही कन्या के जन्म पर उसकी सारी शिक्षा का खर्च उठाने और बाद में नौकरियों में उसे कोटा दिए जाने की मांग भी सरकार से की है। इस बाबत उत्तर भारत में राजमाता मन्दिर के स्वामी श्री राजेश्वरानंद जी महाराज ने अपने रक्त से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखा और जनसंख्या नियंत्रण के लिए कठोर कानून बनाने को कहा।

loksabha election banner

पार्टी मुख्यालय में शुक्रवार को आयोजित विशेष कार्यक्रम में जनसंख्या नियंत्रण कानून एवं महिलाओं के लिए अनिवार्य एवं पूर्ण निश्शुल्क शिक्षा को अतिआवश्यक बताते हुए उन्होंने कहा कि इस दिशा में त्वरित पहल की जानी चाहिए। वहीं पार्टी के जम्मू-कश्मीर प्रधान मनीश साहनी ने कहा कि देश को आर्थिक, सामाजिक, व्यवसायिक दृष्टिकोण से मजबूत बनाने के लिए जनसंख्या नियंत्रण बहुत जरूरी है। ऐसा कानून बने जिसमे दो बच्चों वाले दंपती को सरकार की ओर से तमाम योजनाओं का लाभ मिले। साहनी ने कहा कि जिस दंपति के परिवार में केवल कन्या ही हो, उसकी पढ़ाई का सारा खर्च उठाने व सरकारी नौकरी देने के लिए सरकार को घोषणा करनी चाहिए।

वहीं स्वामी राजेश्वरानंद जी महाराज ने अधिक बच्चे वाले दंपती को चुनाव लड़ने व मताधिकार का अधिकार समाप्त करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि महिलाएं समाज की आत्मा हैं। शिक्षित महिलाएं जनसंख्या नियंत्रण में बहुत बड़ी भूमिका निभा सकती है। माता को ही संतान का पहला गुरु कहा जाता है। उन्होंने कहा कि करीब दो वर्ष पूर्व भी जम्मू से प्रधानमंत्री को जनसंख्या नियंत्रण कानून बनाने के लिए पत्र लिखा गया था। वहीं साहनी ने कहा कि शिवसेना के राष्ट्रीय सचिव व राज्यसभा सांसद अनिल देसाई ने फरवरी 2020 में परिवार को दो बच्चों तक सीमित रखने पर ही सरकारी सुविधा देने को लेकर सांसद में एक प्राइवेट बिल पेश किया था।

इसी प्रक्रिया को आगे बढ़ाते हुए शिवसेना की जम्मू कश्मीर इकाई एव संत समाज से सवामी राजेश्वरानंद जी महाराज ने जनसंख्या नियंत्रण को लेकर कठोरतम कानून बनाने की मांग की है। इस मौके पर अध्यक्ष महिला विंग मीनाक्षी छिब्बर, महासचिव विकास बख्शी, महेश कोहली, सचिव बलवंत सिंह, प्रवीण गुप्ता, गीता लखोतरा, मीना देवीए राजेश हांडा समेत कई नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.