शोषण के विरोध में रेल कर्मियों का प्रदर्शन
जागरण संवाददाता, जम्मू : रेलवे अधिकारियों पर कर्मचारियों का शोषण करने का आरोप लगाते ह
जागरण संवाददाता, जम्मू : रेलवे अधिकारियों पर कर्मचारियों का शोषण करने का आरोप लगाते हुए रेल कर्मियों ने प्रदर्शन किया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने वरिष्ठ अधिकारियों के विरुद्ध नारेबाजी की। नार्दर्न रेलवे मैंस यूनियन (एनआरएमयू) के बैनर तले जम्मू रेलवे स्टेशन परिसर में रेलकर्मी एकत्रित हुए। पहले तो उन्होंने बैठक कर अपनी समस्याओं को उजागर किया और उसके बाद प्रदर्शन करने लगे। प्रदर्शन में शामिल एनआरएमयू के उप प्रधान चौकस राम ने कहा कि फिरोजपुर डिवीजन के कई वरिष्ठ अधिकारी कर्मचारियों के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं। लोको पायलट की पदोन्नति की फाइल को काफी दिन से दबा के रख दिया है। लोको क्रू का गठन करना भी अफसरशाही को दिखाता है। रेल कर्मचारी इस रवैये को बर्दाश्त नहीं करेंगे। कुछ स्थानीय मुद्दे पर भी रेल कर्मचारियों ने वरिष्ठ अधिकारियों को घेरा और प्रशासन को ऐसा न करने की चेतावनी दी। वहीं, इस दौरान एनआरएमयू के जम्मू प्रधान एसबी दास ने कहा कि हाल ही में लखनऊ में सम्पन्न 70वें वार्षिक अधिवेशन में एक मत से केंद्रीय नेतृत्व ने फैसला लिया की दस दिसंबर तक यदि उनकी मांगों पर सरकार विचार नहीं करती है तो 11 दिसंबर को देश भर के रेलकर्मी वर्क-टु-रूल करेंगे। इस दौरान पीपी ¨सह, सोमनाथ, अमित केरणी, मदन भारती और प्रकाशचंद्र ने प्रदर्शनकारियों को संबोधित किया।