नई रोजगार नीति के खिलाफ कर्मियों का प्रदर्शन
राज्य ब्यूरो, जम्मू : राज्य सरकार की नई भर्ती नीति के तहत नियुक्त विभिन्न सरकारी कर्मचारियों ने
By JagranEdited By: Published: Mon, 04 Dec 2017 03:02 AM (IST)Updated: Mon, 04 Dec 2017 03:02 AM (IST)
राज्य ब्यूरो, जम्मू : राज्य सरकार की नई भर्ती नीति के तहत नियुक्त विभिन्न सरकारी कर्मचारियों ने प्रदर्शन कर विरोध जताया। रविवार को प्रेस क्लब के बाहर कर्मचारियों ने नारेबाजी करते हुए एसआरओ 202 को वापस लेने की मांग की। कर्मचारियों ने कहा कि जून 2015 में सरकार ने नई भर्ती नीति को लागू किया था। इसके तहत मूल वेतन का आधे से भी कम हिस्सा मिल रहा है। महंगाई के दौर में उनके लिए गुजर बसर करना मुश्किल हो गया है। शिक्षित युवाओं के लिए यह धोखा है। आवश्यक वस्तुओं के दाम में काफी वृद्धि हो गई है। कई बार सरकार से आग्रह किया जा चुका है कि नई भर्ती नीति को वापस लिया जाए, लेकिन सरकार ने कोई कदम नहीं उठाया है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें