युवकों की गिरफ्तारी के विरोध में धरना प्रदर्शन
संवाद सहयोगी, श्रीनगर : दक्षिणी कश्मीर के त्राल क्षेत्र में शुक्रवार को सुरक्षाबलों द्वारा स्थानीय युवको
By JagranEdited By: Published: Sat, 11 Aug 2018 06:38 AM (IST)Updated: Sat, 11 Aug 2018 06:38 AM (IST)
संवाद सहयोगी, श्रीनगर : दक्षिणी कश्मीर के त्राल क्षेत्र में शुक्रवार को सुरक्षाबलों द्वारा स्थानीय युवकों की गिरफ्तारी के विरोध में धरना प्रदर्शन हुए। इस बीच समूचे क्षेत्र में मुकम्मल हड़ताल रही।
बीते दो दिन में सुरक्षाबलों ने पत्थरबाजी के आरोप में 11 स्थानीय युवकों को हिरासत में लिया है। युवकों की गिरफ्तारी के विरोध में शुक्रवार को पूरे क्षेत्र में तमाम व्यापारिक प्रतिष्ठान बंद रहे। सड़कों पर वाहनों की आवाजाही भी कम दिखी। युवकों की रिहाई की मांग को लेकर स्थानीय लोगों ने सड़कों पर प्रदर्शन किया। धरना प्रदर्शन का सिलसिला दोपहर बाद तक जारी रहा। इस बीच क्षेत्र में स्थिति तनावपूर्ण परंतु नियंत्रण में रही।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें