स्थापना दिवस पर होमगार्ड जवानों की भूमिका को सराहा
जागरण संवाददाता जम्मू आपदा के समय लोगों के जानमाल की रक्षा करने वाली जम्मू कश्मीर पुलिस क
जागरण संवाददाता, जम्मू : आपदा के समय लोगों के जानमाल की रक्षा करने वाली जम्मू कश्मीर पुलिस की विग होमगार्ड सिविल डिफेंस ने अपना 59वां स्थापना दिवस मनाया। स्थापना दिवस का मुख्य कार्यक्रम स्टेट डिजास्टर रिस्पांस फोर्स (एसडीआरएफ) की दूसरी बटालियन के मुख्यालय, गुलशन ग्राउंड में आयोजित किया गया। इस मौके पर अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक कमांडेंट (एडीजीपी) जनरल होमगार्ड सिविल डिफेंस और एसडीआरएफ दानिश राणा विशेष तौर पर मौजूद रहे। उन्होंने होमगार्ड व सिविल डिफेंस के स्वयंसेवकों को फर्स्ट रेस्पोंडेंट बताते हुए उनके काम की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि आपदा और महामारी के दौरान सिविल डिफेंस के स्वयंसेवकों ने अहम भूमिका निभाई है।
वहीं, होमगार्ड सिविल डिफेंस की कमांडेंट (एसएसपी) निशा नथियाल ने बीते वर्ष उनके द्वारा किए गए कामकाज के बारे में उपस्थित लोगों को जानकारी दी। कार्यक्रम में राष्ट्रपति, गृहमंत्री, उपराज्यपाल और केंद्र सरकार के विभिन्न उच्च पद पर आसीन अधिकारियों द्वारा होमगार्ड के स्थापना दिवस पर भेजे गए संदेश को पढ़ा गया। एडीजीपी के स्टाफ आफिसर रणदीप सिंह, जीएल शर्मा ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम में भाग लेने वाले सभी मेहमानों का रणदीप सिंह ने धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि कोरोना काल के चलते वह अपने स्थापना दिवस को धूमधाम से नहीं मना रहे हैं। सेना के चिकित्सा शिविर में मरीजों और मवेशियों की जांच
संवाद सहयोगी, खौड़ : छंब विधानसभा क्षेत्र के दूरदराज के जोगवां गांव के सरकारी हाई स्कूल में भारतीय सेना की 61 आरआर द्वारा आपरेशन सद्भावना के तहत चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। इस मौके पर लगभग 1500 मरीजों तथा 600 मवेशियों की जांच की गई। उनको निश्शुल्क दवाइयां दी गई। शिविर में पशुओं की भी जांच की और सेना की तरफ से किसानों मुफ्त दवाइयां दी गई। इस मौके पर जोगवां, बटल, बरडोह, नाथल, कलह, बल्ली और ढखर आदि गावों के लोगों और बक्करवाल समुदाय के लोगों ने सेना की इस पहल पर धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि सेना हमारी हर समय मदद करती है। इस मौके पर गांव बरडोह निवासी व भाजपा युवा प्रधान सुरेश शर्मा ने कहा देश की सेना हमारी सीमाओं की रक्षा के साथ लोक सेवा में भी बढ़-चढ़ कर भाग ले रही है। पहाड़ी क्षेत्र होने के कारण यहां पर उत्तम स्वास्थ्य सुविधा नहीं है। सेना ने विशेषज्ञ डाक्टरों के साथ लोगों को मुफ्त दवाई दी। इस मौके पर 61 आरआर के कमांडिग आफिसर धीरज प्रताप सिंह, मेजर राज कमल, सामाजिक कार्यकर्ता डा. पुरुषोत्तम लाल, भाजपा युवा मोर्चा के जिला महामंत्री सुरेश शर्मा, पंच अशोक कुमार, अनिल कुमार, विजय कुमार (जोंटी), कृष्ण लाल, संजय कुमार, अमन कुमार मुख्य रूप से उपस्थित रहे।