Move to Jagran APP

Jammu Kashmir: हांब पुस्तक के लिए साहित्यकार कर्नल राज मनावरी को प्रो रामनाथ शास्त्री अवार्ड

सातवां वार्षिक प्रो. रामनाथ शास्त्री मेमोरियल अवार्ड साहित्यकार कर्नल राज मनावरी को उनकी किताब हांब के लिए दिया गया। यह सम्मान पिछले पांच वर्ष में प्रकाशित चुनिंदा पहली पुस्तक के लेखक को दिया जाता है। कर्नल सुभाष बाली कर्नल राज मनावरी के नाम से लिखते हैं।

By lokesh.mishraEdited By: Published: Sun, 29 Nov 2020 09:33 PM (IST)Updated: Sun, 29 Nov 2020 09:33 PM (IST)
Jammu Kashmir: हांब पुस्तक के लिए साहित्यकार कर्नल राज मनावरी को प्रो रामनाथ शास्त्री अवार्ड
प्रो. रामनाथ शास्त्री मेमोरियल अवार्ड साहित्यकार कर्नल राज मनावरी को उनकी किताब हांब के लिए दिया गया

जम्मू, जागरण संवाददाता: सातवां वार्षिक प्रो. रामनाथ शास्त्री मेमोरियल अवार्ड साहित्यकार कर्नल राज मनावरी को उनकी किताब हांब के लिए दिया गया। यह सम्मान पिछले पांच वर्ष में प्रकाशित चुनिंदा पहली पुस्तक के लेखक को दिया जाता है। कर्नल सुभाष बाली कर्नल राज मनावरी के नाम से लिखते हैं। यह प्रतिष्ठित पुरस्कार स्व. पद्मश्री प्रो रामनाथ शास्त्री के परिवार द्वारा स्थापित किया गया है। इसमें 21000 रुपये नकद, स्मृति चिन्ह, प्रशस्ति पत्र और शाल प्रदान किया जाता है।

loksabha election banner

इस वर्ष के पुरस्कार के लिए जूरी में प्रो. ललित मगोत्रा, ज्ञानेश्वर शर्मा, प्रो. वीणा गुप्ता, डॉ. निर्मल विनोद, सुशील बेगाना और स्व. प्रो. राम नाथ शास्त्री के पुत्र अजीत खजूरिया शामिल थे। डोगरी संस्था जम्मू द्वारा आयोजित ऑनलाइन समारोह में सम्मान दिया गया। स्कूल शिक्षा विभाग जम्मू की निदेशक अनुराधा गुप्ता मुख्य अतिथि थीं। उन्होंने कहा कि शास्त्री जी को श्रद्धांजलि देने का यह सबसे अच्छा तरीका है। उन्होंने डोगरी के लिए जो सपना देखा था, इससे वह पूरा हो रहा है। नवोदित लेखकों के लिए ऐसा प्रोत्साहन अति आवश्यक है।

उन्होंने राज मनावरी की इस बात के लिए सराहना की कि उन्होंने सेना से सेवानिवृत्त होने के बाद इतनी अच्छी रचना पाठकों के हाथों तक पहुंचाई। उन्होंने डोगरी संस्था के कार्यों की भी सराहना की। डोगरी संस्था जम्मू के अध्यक्ष प्रो. ललित मगोत्रा ने अतिथियों का स्वागत किया। राज मनवारी ने प्रो. शास्त्री के साथ अपने जुड़ाव के कुछ किस्से साझा किए। डोगरी संस्था के उपाध्यक्ष ज्ञानेश्वर शर्मा ने धन्यवाद प्रस्तुत किया। संस्था के उपाध्यक्ष प्रो. शशि पठानिया ने संचालन किया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.