Move to Jagran APP

प्रदर्शन कर कहा, क्रिकेट में राजनीति न करे पाक

????????? ??????? ???? ???? ?? ???????? ?? ??? ???? ?? ????? ?? ????? ?? ???? ????????? ?? ?? ?? ?? ?? ??? ??????? ?? ????? ????? ????? ??? ???? ?? ???????? ??????????? ??????? ???? ???? ?? ???????? ?? ??? ???? ?? ????? ?? ????? ?? ???? ????????? ?? ?? ?? ?? ?? ??? ??????? ?? ????? ????? ????? ??? ???? ?? ???????? ???? ??? ????????? ?? ????? ???????? ???? ??? ??? ?? ?? ?? ?? ??????? ?? ???? ???? ??? ??????? ?? ??? ?????

By JagranEdited By: Published: Sat, 08 Jun 2019 02:37 AM (IST)Updated: Sat, 08 Jun 2019 06:40 AM (IST)
प्रदर्शन कर कहा, क्रिकेट में राजनीति न करे पाक

जागरण संवाददाता, जम्मू : विकेटकीपर महेंद्र सिंह धौनी के दस्तानों पर बने सेना के तथाकथित निशान को हटाने को लेकर पाकिस्तान की ओर से की जा रही राजनीति के खिलाफ डोगरा फ्रंट शिव सेना ने प्रदर्शन किया। पाकिस्तान के खिलाफ नारेबाजी करते हुए कहा कि कम से कम क्रिकेट को अपनी गिरी हुई राजनीति से दूर रखे।

loksabha election banner

डोगरा फ्रंट शिव सेना के अध्यक्ष अशोक गुप्ता ने कहा कि पाकिस्तान के संघीय विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्री फवाद चौधरी की टिप्पणी पर भड़के शिव सेना कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी की। पाकिस्तान के मंत्री का कहना था कि धौनी महाभारत लड़ने नहीं बल्कि इंग्लैड में क्रिकेट खेलने गए हैं।

अशोक गुप्ता ने कहा कि यह सिर्फ पाकिस्तान और उसके मंत्रिमंडल की सोच को दर्शाता है जो क्रिकेट में भी राजनीति कर रहे हैं। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ धौनी से उनके दस्तानों पर बने निशान का शिव सेना ने स्वागत किया। धोनी प्रादेशिक सेना की पैराशूट रेजिमेंट में मानद लेफ्टिनेंट कर्नल हैं और खंजर उनके प्रतीक का हिस्सा है। धौनी को 2011 में पैराशूट रेजिमेंट में लेफ्टीनेंट कर्नल की मानद उपाधि मिली थी। प्रदर्शन के दौरान अजय, घनश्याम, दिनेश, राम लाल, बंटू, कालू, प्रेम, अभिषेक भी उपस्थित थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.