विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 12, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Vaishno devi: माता वैष्णो देवी के दर्शन करने पहुंचीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, स्काईवॉक का किया उद्घाटन

By Jagran NewsEdited By: Deepak Saxena
Published: Thu, 12 Oct 2023 02:55 PM (IST)Updated: Thu, 12 Oct 2023 04:43 PM (IST)

भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू (President Draupadi Murmu) गुरुवार को जम्मू-कश्मीर यात्रा के दूसरे दिन जम्मू हवाई अड्डे पर पहुंचीं। ...और पढ़ें

माता वैष्णो देवी के दर्शन करने पहुंची राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू।
माता वैष्णो देवी के दर्शन करने पहुंची राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू।

संवाद सहयोगी, कटरा। जम्मू कश्मीर के दौरे पर पहुंची राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने गुरुवार दोपहर को मां वैष्णो देवी के दरबार पहुंचकर माता के अलौकिक दर्शन किए, साथ ही देश की सुख शांति की कामना की। दोपहर करीब 12 बजे जम्मू से सीधे विशेष हेलीकॉप्टर में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू मां वैष्णो देवी के पंछी हेलीपैड पर पहुंची और वहां से विशेष बैटरी कार में सवार होकर वैष्णो देवी भवन के लिए रवाना हुई।

राष्ट्रपति ने किया स्काईवॉक फ्लाई ओवर का किया उद्घाटन

मां वैष्णो देवी भवन पहुंचकर सबसे पहले राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने श्राइन बोर्ड द्वारा श्रद्धालुओं के लिए बनाया गया आधुनिक स्काईवॉक फ्लाई ओवर का उद्घाटन किया और इसके साथ ही आधुनिक लॉकर्स व्यवस्था का भी उद्घाटन किया। भवन पर कुछ देर विश्राम करने के उपरांत राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू उप राज्यपाल मनोज सिन्हा के साथ मां वैष्णो देवी के अलौकिक दर्शनों को लेकर गुफा की ओर रवाना हुई। मां वैष्णो देवी की विशेष पूजा अर्चना कर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने देश की सुख शांति की कामना की और इसके साथ ही स्वर्ण जड़ित प्रवेश द्वार का भी उद्घाटन किया।

श्राइन बोर्ड के निशुल्क लंगर का किया उद्घाटन

मां वैष्णो देवी के दर्शन करने के उपरांत राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भवन पर विश्राम कर जलपान ग्रहण किया। वहीं, दोपहर करीब 2 बजे भवन पर रोपवे केवल कार में सवार होकर भैरव घाटी के लिए रवाना हुई, जहां राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बाबा भैरवनाथ के चरणों में हाजिरी लगाई और इसके साथ ही श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए श्राइन बोर्ड द्वारा बनाएंगे निशुल्क लंगर का भी उद्घाटन किया।

ये भी पढ़ें: Jammu Kashmir News: प्रदेश में अब किन्नर भी कर सकेंगे सरकारी नौकरियों में आवेदन, काफी समय से थी मांग जो अब हुई पूरी

वहीं, मां वैष्णो देवी भवन पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के दौरे को लेकर मां वैष्णो देवी की यात्रा को भवन मार्ग के विभिन्न स्थानों पर सुरक्षा कारणों से रोका गया है और श्रद्धालुओं को फिलहाल मां वैष्णो देवी जी के अलौकिक दर्शन करने की प्रशासन द्वारा इजाजत नहीं दी गई है। जिसका फिलहाल श्रद्धालु इंतजार कर रहे हैं।

कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच किए राष्ट्रपति ने दर्शन

जानकारी के मुताबिक, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के वापस जाने के उपरांत ही श्रद्धालुओं को मां वैष्णो देवी के अलौकिक दर्शन करने की अनुमति दी जाएगी दूसरी और पूरे भवन परिसर के साथ ही भैरव घाटी तथा भैरव मंदिर के चप्पा चप्पा पर सुरक्षा अत्यंत कड़ी कर दी गई है। जिससे राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के मां वैष्णो देवी की यात्रा को लेकर किसी भी तरह की रुकावट ना हो इसका विशेष ध्यान रखा जा रहा है।

वहीं, मां वैष्णो देवी भवन पर प्रदेश के उपराज्यपाल और श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड के अध्यक्ष मनोज सिन्हा ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को मां वैष्णो देवी के संबंधित विशेष स्मृति चिन्ह देने के साथ ही मां वैष्णो देवी की पवित्र चुनरी देकर सम्मानित किया। इस मौके पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने विजिटर बुक पर अपने अनुभव साझा किए।

ये भी पढ़ें: Jammu Kashmir: लेह में सेना का खनन अभियान, 175 बारूदी सुरंगें नष्ट; चीन सीमा के पास रहने लोगों की शिकायत पर हुआ एक्शन

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।