जम्मू वाले ध्यान दें, 5 नवंबर को कई इलाकों में घंटों गुल रहेगी बिजली; ट्रांसपोर्ट नगर-कानाचक में 6 घंटे तक पावर कट
Jammu Power Cut: जम्मू में 5 नवंबर को विभिन्न इलाकों में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। यह व्यवधान ग्रिड स्टेशन ग्लैडनी और अखनूर-कल्याणपुर लाइन के रखरखाव कार्यों के कारण होगा।

जम्मू में 5 नवंबर को कई इलाकों में रहेगा पावर शटडाउन। (फाइल फोटो)
HighLights
5 नवंबर को जम्मू के कई इलाकों में बिजली गुल।
ग्लैडनी ग्रिड स्टेशन और अखनूर लाइन पर कार्य।
सुबह 7 बजे से दोपहर 2 बजे तक आपूर्ति बाधित।
जागरण संवाददाता, जम्मू। जम्मू वालों के लिए जरूरी खबर है। जम्मू पावर डिस्ट्रीब्यूशन कारपोरेशन लिमिटेड ने सूचित किया है कि 5 नवंबर को 132/33 केवी ग्रिड स्टेशन ग्लैडनी से संबंधित 33 केवी जी-6 और जी-7 लाइनों पर अंडरग्राउंड केबल चार्जिंग और आइसोलेटर लगाने के कार्य के चलते बिजली कटौती रहेगी।
सूचना के अनुसार, 5 नवंबर को सुबह 7 बजे से 11 बजे तक ट्रांसपोर्ट नगर, नरवाल, रेलवे कालोनी, छन्नी हिम्मत के कुछ हिस्से, मलिक मार्केट, बठिंडी, सुंजवां और इनके आसपास के इलाकों में बिजली गुल रहेगी।
बठिंडी और सुंजवां में दो बार कटौती
इसी दिन ग्लैडनी ग्रिड स्टेशन की 33 केवी जी-8 लाइन के अंतर्गत आने वाले बठिंडी, सुंजवां और नजदीकी क्षेत्रों में सुबह 7 से 7.30 बजे तथा सुबह 10.30 से 11 बजे के बीच आपूर्ति रोकी जाएगी।
अखनूर-कल्याणपुर लाइन की शिफ्टिंग के चलते छह घंटे बिजली कटौती
इसके अलावा 5 नवंबर को 33 केवी अखनूर-कल्याणपुर लाइन की शिफ्टिंग के कारण सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक कानाचक, गलवाड़े चक, झड़ी, कल्याणपुर और आसपास के क्षेत्रों में बिजली सेवा बाधित रहेगी।
विभाग ने आम जनता और उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील की है।