विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

जम्मू वाले बिजली कटौती के लिए तैयार रहें, 28 नवंबर से अलग-अलग दिन बंद रहेगी सप्लाई; देखें पूरा शेड्यूल

Published: Fri, 27 Nov 2026 06:45 PM (IST)

Jammu Power Cut: जम्मू पावर डिस्ट्रीब्यूशन कारपोरेशन ने 28 नवंबर से 3 दिसंबर 2026 तक शहर के विभिन्न इलाकों में बिजली कटौती की घोषणा की है। 

जम्मू में बिजली व्यवस्था सुधारने के लिए शटडाउन। (फाइल फोटो)

जम्मू में बिजली व्यवस्था सुधारने के लिए शटडाउन। (फाइल फोटो)

HighLights

  1. जम्मू में 28 नवंबर से 3 दिसंबर 2026 तक बिजली कटौती।

  2. बुनियादी ढांचे के सुधार और मरम्मत कार्यों के कारण होगी कटौती।

  3. पक्का डंगा, पंजतीर्थी, करंगी, मैरा मांद्रियां जैसे क्षेत्र प्रभावित।

जागरण संवाददाता, जम्मू। जम्मू वालों के लिए जरूरी खबर है। जम्मू पावर डिस्ट्रीब्यूशन कारपोरेशन लिमिटेड ने सूचित किया है कि शहर और आसपास के विभिन्न क्षेत्रों में बिजली के बुनियादी ढांचे के सुधार, रीकंडक्टरिंग और कंडक्टरों को मजबूत करने के कार्यों के चलते 28 नवंबर से 3 दिसंबर 2026 तक अलग-अलग तिथियों में बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी।

परेड रिसीविंग स्टेशन के 11 केवी फीडर पर रीकंडक्टरिंग, डीटीआर क्षमता वृद्धि और एलटी एबी केबलिंग कार्य के कारण 1 और 3 दिसंबर को सुबह 8 बजे से दोपहर 1 बजे तक पक्का डंगा, मोती बाजार, पुरानी मंडी और इससे सटे इलाकों में बिजली बंद रहेगी।

मुबारक मंडी समेत कई इलाकों में 1 दिसंबर

इसके अतिरिक्त, धौंथली रिसीविंग स्टेशन के फीडर डीएच-03 और डीएम-04 तथा सचिवालय रिसीविंग स्टेशन के फीडर एस-12 पर होने वाले मरम्मत कार्यों के चलते 1 दिसंबर को सुबह 9 बजे से दोपहर 1 बजे तक पंजतीर्थी, कच्ची छावनी, कर्ण नगर, मुबारक मंडी और आसपास के क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति प्रभावित रहेगी।

वहीं इलेक्ट्रिक डिवीजन-3 के अंतर्गत करंगी रिसीविंग स्टेशन के 11 केवी फीडरों पर कंडक्टर को मोटा व मजबूत करने के कार्य हेतु 1 और 3 दिसंबर को सुबह 8 बजे से दोपहर 12 बजे तक करंगी और आसपास के क्षेत्रों में बिजली कटौती की जाएगी।

मैरा मांद्रियां और आसपास के इलाकों में तीन दिन रहेगी बिजली कटौती

वहीं, मैरा मांद्रियां रिसीविंग स्टेशन के 11 केवी फीडर पर कंडक्टर सुदृढ़ीकरण कार्य के कारण 28 नवंबर, 30 नवंबर और 2 दिसंबर को सुबह 8 बजे से दोपहर 12 बजे तक मैरा मांद्रियां और इससे सटे इलाकों में बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। निगम ने स्पष्ट किया है कि यह शटडाउन मौसम की अनुकूल परिस्थितियों पर निर्भर करेगा।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।