यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 25, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Jammu News: पुलिस ने 16 मवेशियों को कराया मुक्त, तस्कर हुआ फरार; जंगल के रास्ते कर रहे थे तस्करी
जम्मू में पुलिस ने सख्ती करते हुए 16 मवेशियों को तस्करों के कब्जे से मुक्त कराया है लेकिन तस्कर भाग ...और पढ़ें

HighLights
- मवेशी तस्कर रोज नई तरकीब से पुलिस को दे रहे चकमा
- जंगल के रास्ते कर रहे थे मवेशियों की तस्करी
जागरण संवाददाता, जम्मू। पुलिस की सख्ती के चलते मवेशी तस्कर (Cattle Smuggler) रोज नई तरकीब से पुलिस को चकमा देकर तस्करी करने का प्रयास करते हैं। ऐसे ही एक मामले में नाके पर तैनात जवानों को गच्चा देने के लिए जंगल के रास्ते पैदल मवेशियों की तस्करी के प्रयास को पुलिस ने विफल किया है।
पुलिस ने कार्रवाई के दौरान 16 मवेशियों को मुक्त करवाया, लेकिन तस्कर भाग निकले। मवेशियों को देखरेख के लिए स्थानीय लोगों को सौंपा गया है। झज्जरकोटली पुलिस थाने में अज्ञात लोगों पर मामला दर्ज किया गया है।
पुलिस ने मिली सूचना के आधार पर की कार्रवाई
पुलिस को सूचना मिली थी कि नंदनी जंगल के बीच कुछ लोग मवेशियों को पैदल लेकर जा रहे है। पहले उन्होंने वाहन में से मवेशियों को सड़क पर उतारा और उसके बाद जंगल के रास्ते झज्जरकोटली पार करवाने की फिराक में हैं।
इस सूचना पर पुलिस की एक टीम मवेशी तस्करों की धरपकड़ के लिए जंगल की ओर गई। पुलिस को आता देख तस्कर वहां से भाग निकले। दरअसल, तस्कर झज्जरकोटली नाके को पार करवाकर इन मवेशियों को ट्रक में लाद कर कश्मीर घाटी की ओर ले जाना चाहते थे।