मुसीबत में हैं तो याद रखें यह नंबर, जम्मू में अब 100 नहीं... 112 पर मिलेगी पुलिस की मदद
जम्मू पुलिस ने आपातकालीन स्थिति में मदद के लिए अब 100 की जगह 112 नंबर डायल करने का अभियान शुरू किया है। यह जागरूकता अभियान बैनरों और पोस्टरों के माध्यम से लोगों को नए आपातकालीन नंबर की जानकारी दे रहा है।

पुलिस स्टेशनों व सार्वजनिक स्थानों पर लगाए जा रहे पोस्टर।
HighLights
पुलिस मदद के लिए अब 112 नंबर डायल करें।
जम्मू पुलिस ने जागरूकता अभियान शुरू किया है।
आपात स्थिति में पुलिस से तुरंत सहायता पाएं।
जागरण संवाददाता, जम्मू। आपात स्थिति में पुलिस की मदद लेने के लिए अब लोगों को 100 के बजाय 112 नंबर डायल करना होगा। जम्मू पुलिस की ओर से इस संबंध में लोगों को जागरूक करने के लिए अभियान चलाया जा रहा है।
इसके तहत विभिन्न स्थानों पर जागरूकता बैनर लगाए जा रहे हैं, ताकि लोगों को नए आपातकालीन नंबर की जानकारी मिल सके।
पुलिस की ओर से लगाए जा रहे बैनरों में बताया जा रहा है कि किसी भी आपात स्थिति, सुरक्षा संबंधी परेशानी या पुलिस सहायता की जरूरत होने पर लोग 112 नंबर पर काल कर सकते हैं।
शिकायत के लिए पुलिस स्टेशन के नंबर भी होंगे उपलब्ध
इस नंबर के माध्यम से पुलिस तक अपनी शिकायत और मदद की जरूरत पहुंचाई जा सकती है। इस अभियान के तहत पुलिस स्टेशनों के संपर्क नंबरों और संबंधित पुलिस अधिकारियों की जानकारी भी लोगों तक पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है।
पुलिस का उद्देश्य है कि आम लोगों को यह पता हो कि किसी परेशानी के समय उन्हें किस नंबर पर संपर्क करना है।
आपात स्थिति में 112 पर करें कॉल
जम्मू पुलिस का कहना है कि आपात स्थिति में लोगों की सहायता के लिए पुलिस हमेशा तत्पर है। जागरुकता अभियान के माध्यम से यह संदेश दिया जा रहा है कि जरूरत पड़ने पर बिना किसी देरी के 112 नंबर डायल कर पुलिस की मदद ली जा सकती है।