विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

जम्मू: गांधी नगर में सरेआम नशे की हालत में घूमते मिले 2 युवक, NDPS एक्ट में केस दर्ज; खंगाले जा रहे तार

Published: Wed, 11 Nov 2026 06:41 PM (IST)

जम्मू पुलिस ने गांधी नगर में नशे की हालत में दो युवकों को पकड़ा है। मेडिकल जांच के बाद दोनों ...और पढ़ें

जम्मू के गांधी नगर में नशे के खिलाफ पुलिस का एक्शन। (AI Generated)

जम्मू के गांधी नगर में नशे के खिलाफ पुलिस का एक्शन। (AI Generated)

HighLights

  1. गांधी नगर में दो युवक नशे की हालत में पकड़े गए।

  2. पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत दो अलग-अलग मामले दर्ज किए।

  3. मेडिकल जांच में नशीले पदार्थ के सेवन की पुष्टि हुई।

जागरण संवाददाता, जम्मू। जम्मू पुलिस ने नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए गांधी नगर थाना क्षेत्र में दो अलग-अलग स्थानों पर नशीले पदार्थों के सेवन के संदेह में दो युवकों को पकड़ा है। दोनों युवक सार्वजनिक स्थानों पर नशे की हालत में पाए गए। पुलिस ने उनके खिलाफ गांधी नगर पुलिस थाने में एनडीपीएस एक्ट के तहत दो अलग-अलग मामले दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, गांधी नगर पुलिस की टीम ने एलोरा एक्सक्लूसिव के पास एक युवक को नशे के प्रभाव में पाया।

उसकी पहचान मयांग बगौत्रा निवासी बिक्रम चौक, जम्मू के रूप में हुई है। इस संबंध में गांधी नगर थाने में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।

जगटी निवासी युवक पर NDPS एक्ट में मामला दर्ज

वहीं, इसी दिन पुलिस ने गांधी नगर में ही एक अन्य युवक को भी नशीले पदार्थों के प्रभाव में पाया। उसकी पहचान विशाल कौल निवासी जगटी, नगरोटा, जम्मू के रूप में हुई है। इस मामले में पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज किया है।

नशे की सप्लाई के स्रोत का पता लगा रही पुलिस

दोनों की मेडिकल जांच में उसके शरीर में नशीला पदार्थ पाए जाने की रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने कानूनी कार्रवाई की है।

पुलिस के अनुसार, दोनों मामलों में आगे की जांच जारी है। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि युवकों ने किस प्रकार के नशीले पदार्थ का सेवन किया था और उन्हें इसकी आपूर्ति कहां से हुई।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।