विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 28, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'आज की रात हुई थी सर्जिकल स्ट्राइक, ये नया भारत है, घर में घुस कर मारता है', जम्मू में PM मोदी बोले- गोली का जवाब गोले से

Published: Sat, 28 Sep 2024 01:03 PM (IST)Updated: Sat, 28 Sep 2024 01:32 PM (IST)

PM Modi In Jammu पीएम मोदी ने कहा कि पिछले 2 चरणों में हुए भारी मतदान ने जम्मू-कश्मीर की जनता का मूड बता दिया है। दोनों चरणों में भाजपा के पक्ष में जबरदस्त वोटिंग हुई है। अब यहां भाजपा की पूर्ण बहुमत की पहली सरकार बनना तय है। जम्मू-कश्मीर के लोग कांग्रेस NC और PDP के तीन खानदानों से त्रस्त हैं।

PM Modi In Jammu: जम्मू में पीएम मोदी ने रैली को किया संबोधित, कांग्रेस पर साधा निशाना।
PM Modi In Jammu: जम्मू में पीएम मोदी ने रैली को किया संबोधित, कांग्रेस पर साधा निशाना।

डिजिटल डेस्क, जम्मू। जम्मू-कश्मीर में तीसरे चरण चुनाव प्रचार को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज (शनिवार) जम्मू पहुंचे हैं। इ दौरान उन्होंने विशाल जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। पीएम मोदी ने कहा कि आज शहीद वीर सरदार भगत सिंह की जन्मजयंती भी है। देश के करोड़ों युवाओं की प्रेरणा, भगत सिंह जी को मैं श्रद्धापूर्वक नमन करता हूं।

पीएम मोदी ने कहा कि जम्मू की ये सभा इस विधानसभा चुनाव की मेरी आखिरी सभा है। मुझे बीते हफ्तों में जम्मू-कश्मीर के अलग-अलग हिस्सों में जाने का अवसर मिला है। मैं जहां भी गया, वहां भाजपा को लेकर अभूतपूर्व उत्साह दिख रहा है।

बीजेपी की सरकार बनना तय

पिछले 2 चरणों में हुए भारी मतदान ने जम्मू-कश्मीर की जनता का मूड बता दिया है। दोनों चरणों में भाजपा के पक्ष में जबरदस्त वोटिंग हुई है। अब यहां भाजपा की पूर्ण बहुमत की पहली सरकार बनना तय है। जम्मू-कश्मीर के लोग कांग्रेस, NC और PDP के तीन खानदानों से त्रस्त हैं। लोग फिर वही निजाम नहीं चाहते, जिसमें भ्रष्टाचार हो, नौकरियों में भेदभाव हो। जम्मू-कश्मीर के लोग आतंक, अलगाव और खून-खराबा अब नहीं चाहते हैं। यहां के लोग अमन-शांति चाहते हैं।

भाजपी का सरकार आपकी पीड़ी को दूर करेगी

जम्मू क्षेत्र के लोगों के लिए इतिहास में पहले कभी ऐसा मौका नहीं आया है, जो इस चुनाव में आया है। अब पहली बार जम्मू क्षेत्र के लोगों की इच्छा वाली सरकार बनने जा रही है। आपको इस मौके को छोड़ना नहीं है। क्योंकि भाजपा की जो सरकार यहां बनेगी, वो आपकी पीड़ा को दूर करेगी। बीते दशकों में यहां सिर्फ कांग्रेस, NC और PDP के नेता और उनके परिवार ही फले-फुले। आपके हिस्से तो सिर्फ और सिर्फ तबाही आई।

भाजपा की सरकार ने गोली का जवाब गोले से दिया

ये जो हमारी पीढियां बर्बाद हुई हैं, इसकी सबसे बड़ी जिम्मेदार कांग्रेस पार्टी है। आजादी के बाद से ही कांग्रेस की गलत नीतियों ने आपको सिर्फ और सिर्फ तबाही दी है। जम्मू का बहुत बड़ा हिस्सा बॉर्डर से सटा है। आप वो दौर याद कीजिये, जब सीमापार से आए दिन गोले बरसते थे, आए दिन मीडिया में ब्रेकिंग न्यूज चलती थी कि 'एक बार फिर सीजफायर का उल्लंघन'। उधर से गोलियां चलती थी और कांग्रेस वाले सफेद झंडा दिखाते थे। लेकिन जब भाजपा की सरकार ने गोली का जवाब गोले से दिया, तो उधर वालों के होश ठिकाने आ गए।

सर्जिकल स्ट्राइक के मांगे थे सबूत

आज 28 सितंबर है, साल 2016 में आज की रात सर्जिकल स्ट्राइक हुई थी...भारत ने दुनिया को बता दिया था कि ये नया भारत है... ये घर में घुस कर मारता है। आतंक के आकाओं को पता है कि अगर कुछ भी हिमाकत की... तो मोदी पाताल में भी उन्हें खोज निकालेगा। कांग्रेस वो पार्टी है, जिसने हमारी फौज से सर्जिकल स्ट्राइक के सबूत मांगे थे।

कांग्रेस पूरी तरह अर्बन नक्सलियों के कब्जे में

कांग्रेस वो पार्टी है, जो आज भी सर्जिकल स्ट्राइक को लेकर पाकिस्तान की भाषा बोलती है। क्या आप ऐसी कांग्रेस कपो माफ़ कर सकते हैं? देश के लिए मर-मिटने वालों का कांग्रेस कभी सम्मान नहीं कर सकती। आज की कांग्रेस पूरी तरह अर्बन नक्सलियों के कब्जे में है। जब विदेशों से घुसपैठिए यहां आते हैं...तो कांग्रेस को अच्छा लगता है। उनमें इनको अपना वोटबैंक दिखता है लेकिन अपने ही लोगों की पीड़ा पर ये उनका भद्दे तरीके से मजाक उड़ाते हैं।

कांग्रेस-नेकां और पीडीपी संविधान के दुश्मन

कांग्रेस-नेशनल कॉन्फ्रेंस और पीडीपी, ये संविधान के दुश्मन हैं। इन्होंने संविधान की स्पिरिट का गला घोंटा है। यहीं जम्मू में कईं-कईं पीढ़ियों से यहां रह रहे अनेक परिवारों को वोट देने तक का हक नहीं था। उन्हें कांग्रेस, NC और PDP ने इस हक से वंचित किया था। आज जम्मू-कश्मीर में आ रहे बदलाव से कांग्रेस-NC और PDP वाले भड़के हुए हैं। इन्हें आपका विकास पसंद नहीं है। ये लोग कह रहे हैं कि उनकी सरकार बनी, तो फिर वो पुराना सिस्टम लाएंगे। ये फिर वो भेदभाव वाला निजाम लाएंगे, जिसका सबसे बड़ा शिकार हमारा जम्मू रहा है।

तीनों परिवार ने जम्मू के साथ किया अन्याय

कांग्रेस, नेशनल कॉन्फ्रेंस और PDP ने जम्मू के साथ हमेशा अन्याय किया है। ये तुष्टिकरण के लिए कुछ भी कर सकते हैं। आप इनके भाषण सुनिए कि कैसे डोगरा विरासत पर ये हमला करते हैं, महाराज हरी सिंह को बदनाम करने के लिए ये कैसे-कैसे लांछन लगाते हैं।

यह भी पढ़ें- Kulgam Encounter: सुरक्षाबल और आतंकियों के बीच मुठभेड़, चार जवान और ट्रैफिक पुलिस अधिकारी घायल

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।