Move to Jagran APP

फुनचोक स्टेनजिन लद्दाख भाजपा इकाई के प्रभारी नियुक्त, सांसद जामयांग नामग्याल ने दी मुबारकबाद

फुनचोक स्टेनजिन की नियुक्ति भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने की है।भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष की ओर से की गई यह नियुक्ति से आने वाले समय में लद्दाख में भाजपा को और अधिक मजबूती मिलेगी।इससे लद्दाख में पार्टी का जनाधार भी बढ़ेगा।

By Vikas AbrolEdited By: Published: Sun, 09 Jan 2022 02:02 PM (IST)Updated: Sun, 09 Jan 2022 02:06 PM (IST)
फुनचोक स्टेनजिन की नियुक्ति भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने की है।

जम्मू, जेएनएन। फुनचोक स्टेनजिन को केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख की भाजपा इकाई का प्रधान नियुक्त किया गया है। फुनचोक स्टेनजिन की नियुक्ति भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने की है।भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष की ओर से की गई यह नियुक्ति से आने वाले समय में लद्दाख में भाजपा को और अधिक मजबूती मिलेगी।इससे लद्दाख में पार्टी का जनाधार भी बढ़ेगा।

loksabha election banner

इसी बीच लद्दाख के सांसद जामयांग नामग्याल ने फुनचोक स्टेनजिन को लद्दाख भाजपा इकाई का अध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर मुबारकबाद दी है।

भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह द्वारा जारी पत्र में कहा गया है कि फुनचोक स्टेनजिन को तत्काल प्रभाव से लद्दाख का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया जा रहा है।इससे पहले फुनचोक स्टेनजिन भाजपा के लद्दाख के उपप्रधान भी रह चुके हैं। यही नहीं वह हिल डेवलपमेंट काउंसिल लेह के कार्यकारी काउंसिलर भी रह चुुके हैं। उनकी नियुक्ति को लद्दाख में भाजपा कोे और मजबूत करने की दिशा में उठाया गया कदम समझा जा रहा है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.