जनता की प्यास बुझाने वाले खुद परेशान, जम्मू में धरने पर बैठे PHE डेलीवेजरों का फूटा गुस्सा; रुका वेतन जारी करने की मांग
जम्मू में पीएचई इंप्लाइज यूनाइटेड फ्रंट के अस्थायी कर्मचारी अपनी लंबित मांगों को लेकर बीसी रोड स्थित मुख्य अभियंता कार्यालय पर लगातार प्रदर्शन कर रहे हैं। Jammu temporary employees protest,PHE Employees United Front,regularization of daily wagers Jammu,pending wages temporary staff Jammu,minimum wage act protest,employee strike Jammu,government employee demands,water supply workers protest Jammu

जम्मू के बीसी रोड पर पर्दशन करते PHE डेलीवेजर। (फोटो- जागरण)
HighLights
अस्थायी कर्मचारियों का धरना-प्रदर्शन जम्मू के बीसी रोड कार्यालय पर जारी।
नियमितीकरण, बकाया वेतन और न्यूनतम मजदूरी अधिनियम लागू करने की मांग।
कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर अपनी नाराजगी जताई।
जागरण संवाददाता, जम्मू। पीएचई इंप्लाइज यूनाइटेड फ्रंट के बैनर तले अस्थायी कर्मचारियों का धरना-प्रदर्शन बीसी रोड स्थित मुख्य अभियंता कार्यालय परिसर में लगातार जारी है। अपनी लंबित मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे इन कर्मचारियों के हड़ताल व प्रदर्शन को करीब चार साल पूरे हो चुके हैं, लेकिन इसके बावजूद प्रशासन की ओर से कोई ठोस समाधान नहीं निकल पाया है।
प्रदर्शनकारी कर्मियों ने बुधवार को सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी करते हुए अपनी नाराजगी जाहिर की।
फ्रंट के नेताओं का कहना है कि वे पिछले कई वर्षों से जनता को पेयजल आपूर्ति सुचारू रूप से उपलब्ध करा रहे हैं, लेकिन बदले में उन्हें केवल आश्वासन ही मिले हैं।
रुका वेतन जारी करने की मांग
प्रदर्शनकारियों की मुख्य मांगों में सभी डेली वेजर व अस्थायी कर्मचारियों को नियमित करने की नीति बनाना, पिछले कई वर्षों से रुका हुआ बकाया वेतन तुरंत जारी करना और न्यूनतम वेतन अधिनियम को लागू करना शामिल है।
कर्मचारियों ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि जब तक उनकी मांगों को लिखित रूप से पूरा नहीं किया जाता, तब तक बीसी रोड कार्यालय में उनका यह आंदोलन जारी रहेगा।
बार-बार के आश्वासनों से तंग आ चुके हैं कर्मचारी
फ्रंट के नेता राजेंद्र सिंह ताज, रवि हंस ने कहा कि मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला अपने वादों को पूरा करते हुए बिना देरी डेलीवेजरों को नियमित करने के आदेश जारी करवाएं। बार-बार अाश्वासनों से तंग आ चुके हैं।
हाल ही में उन्होंने मुख्य सचिव से भी भेंट की तथा ज्ञापन सौंपा। उन्होंने उम्मीद जताई कि सरकार जल्द उनकी मांगों को पूरा करेगी। जब तक मांगे पूरी नहीं हो जाती, कामकाज के साथ कुछ लोग हमेशा प्रदर्शन पर ही रहेंगे।