संदिग्ध परिस्थितियों में घर पर मृत मिला व्यक्ति
नगर के सेक्टर नंबर दो में रहने वाले गुरविदर पाल सिंह का शव संदिग्ध परिस्थितियों में उसके घर से बरामद हुआ। शव की स्थिति से लग रहा है कि उसकी मौत दो-तीन दिन पूर्व हुई होगी। मृतक घर में अकेला था।
जागरण संवाददाता, जम्मू : नगर के सेक्टर नंबर दो में रहने वाले गुरविदर पाल सिंह का शव संदिग्ध परिस्थितियों में उसके घर से बरामद हुआ। शव की स्थिति से लग रहा है कि उसकी मौत दो-तीन दिन पूर्व हुई होगी। मृतक घर में अकेला था। उसकी पत्नी अपने दो बच्चों सहित उससे अलग रहती है।
गुरविंदर के घर के आस-पड़ोस में रहने वाले लोगों को जब उसके घर से बदबू आई तो इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने अंदर जाकर देखा तो उसका शव बेड के पास बैठे हालत था। वह अर्द्धनग्न था। उसके मुंह से निकला खून कमरे में बिखरा था। उसके शरीर पर चोट के कोई निशान नहीं थे। फोरेंसिक सांइस लेबोरेटरी के अधिकारियों ने वहां से सैंपल लिया। सोमवार दोपहर को गांधी नगर पुलिस जब गुरविद्र सिंह के घर पहुंची तो घर का गेट अंदर से बंद था। दीवार को पार कर पुलिस कर्मी अंदर गए।
एसपी सिटी साउथ दीपक ढिगरा ने बताया कि गुरविद्र सिंह की पत्नी अपने दो बच्चों के साथ पति से अलग किराये के मकान में रहती है। गुरविद्र ने अंतिम बार अपने ससुर से फोन पर शुक्रवार को बात की थी। तीन दिनों से उसे घर के बाहर किसी ने देखा भी नहीं था। वह किसी निजी दफ्तर में काम करता था।