Move to Jagran APP

Lakhimpur Kheri Violence : लखीमपुर घटना के विरोध में श्रीनगर में प्रदर्शन कर रहे पीसीसी के प्रदेश अध्यक्ष हिरासत में

श्रीनगर में प्रदर्शन के दौरान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रधान जीए मीर को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। उनके साथ कुछ कार्यकर्ताओं को पुलिस अपने वाहन में बैठाकर ले गई। पुलिस और सुरक्षा बलों ने प्रदर्शनकारियों को आगे बढ़ने से रोक दिया।

By Lokesh Chandra MishraEdited By: Published: Tue, 05 Oct 2021 04:36 PM (IST)Updated: Tue, 05 Oct 2021 06:22 PM (IST)
Lakhimpur Kheri Violence :  लखीमपुर घटना के विरोध में श्रीनगर में प्रदर्शन कर रहे पीसीसी के प्रदेश अध्यक्ष हिरासत में
कार्यकर्ता लखीमपुल में घटना स्थल पर जा रहीं प्रियंका गांधी को हिरासत में लिए जाने का विरोध कर रहे थे।

श्रीनगर, जेएनएन : उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में प्रदर्शन के दौरान किसानों की मौत और प्रियंका गांधी वाड्रा को हिरासत में लिए जाने के विरोध में जम्मू कश्मीर प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने मंगलवार को जम्मू से श्रीनगर तक प्रदर्शन किया। श्रीनगर में प्रदर्शन के दौरान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रधान जीए मीर को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। उनके साथ कुछ कार्यकर्ताओं को पुलिस अपने वाहन में बैठाकर ले गई। पुलिस और सुरक्षा बलों ने प्रदर्शनकारियों को आगे बढ़ने से रोक दिया।

loksabha election banner

श्रीनगर में कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने लखीमपुर खीरी में प्रदर्शनकारी किसानों की मौत के विरोध में केंद्र और उत्तर प्रदेश सरकार के खिलाफ प्रदर्शन शुरू किया। इस दौरान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रधान जीए मीर के नेतृत्व में कार्यकर्ता रैली की शक्ल में आगे बढ़ने लगे। पुलिस और सुरक्षा बलों ने उन्हें आगे बढ़ने से रोका। पार्टी कार्यकर्ता लखीमपुल में घटना स्थल पर जा रहीं प्रियंका गांधी वाड्रा को हिरासत में लिए जाने का भी विरोध कर रहे थे। वे प्रियंका गांधी को तुरंत छोड़ने की मांग कर रहे थे।

प्रदर्शनकारियों के उग्र रूप को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मीर सहित कुछ अन्य नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया। उसके बाद प्रदर्शन की धार कुंद हो गई। दूसरी ओर जम्मू में भी पार्टी के वरिष्ठ नेताओं रमण भल्ला, पूर्व मंत्री योगेश साहनी के नेतृत्व में कार्यकर्ता मंगलवार को पार्टी मुख्यालय शहीदी चौक के बाहर केंद्र सरकार के विरोध में नारेबाजी शुरू कर दी। लखीमपुर घटना के विरोध में कांग्रेसियों ने विरोधी रैली निकालने का प्रयास किया, लेकिन उन्हें रोक दिया गया। जम्मू में पुलिस और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच काफी देर तक धक्का-मुक्की होती रही। कार्यकर्ता प्रियंका गांधी आप आगे बढ़ो, हम आपके साथ... के नरे लगा रहे थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.