Jammu : पैंथर्स पार्टी के चुनाव 15 नवंबर को होंगे
पैंथर्स पार्टी के पदाधिकारियों के चुनाव 15 नवंबर को होंगे। पार्टी के चेयरमैन प्रदेश प्रधान और कार्यकारी समिति के पंद्रह सदस्यों के लिए चुनाव होंगे। पदाधिकारी तीन साल के लिए चुने जाएंगे। चुनावी अधिसूचना के अनुसार नामांकन पत्र पांच नवंबर से लेकर नौ नवंबर तक भरे जा सकेंगे।
जम्मू, राज्य ब्यूरो । पैंथर्स पार्टी के पदाधिकारियों के चुनाव 15 नवंबर को होंगे। पार्टी के चेयरमैन, प्रदेश प्रधान और कार्यकारी समिति के पंद्रह सदस्यों के लिए चुनाव होंगे। पदाधिकारी तीन साल के लिए चुने जाएंगे। चुनावी अधिसूचना के अनुसार नामांकन पत्र पांच नवंबर से लेकर नौ नवंबर तक भरे जा सकेंगे।
नामांकन पत्रों की जांच दस नवंबर को होगी। ग्यारह नवंबर तक नामांकन पत्र वापिस लिए जा सकेंगे। पार्टी मुख्यालय गांधी नगर जम्मू में पंद्रह नवंबर को चुनाव होंगे और इसी दिन परिणाम की घोषणा कर दी जाएगी। चुनाव अधिकारी पीके गंजू बनाए गए है। पार्टी के संस्थापक और मुख्य संरक्षक प्रो. भीम सिंह हैं। इस समय पार्टी के चेयरमैन हर्षदेव सिंह और प्रदेश प्रधान बलवंत सिंह मनकोटिया है।