विक्रमादित्य के इस्तीफे से जम्मू राज्य की मुहिम को बल मिलेगा
राज्य ब्यूरो, जम्मू : पैंथर्स पार्टी के प्रदेश प्रधान बलवंत सिंह मनकोटिया ने कहा कि विक्रमादित्
राज्य ब्यूरो, जम्मू : पैंथर्स पार्टी के प्रदेश प्रधान बलवंत सिंह मनकोटिया ने कहा कि विक्रमादित्य सिंह के त्यागपत्र देने से जम्मू राज्य की मुहिम को बल मिलेगा। पार्टी की हक इंसाफ यात्रा फ्लायां मंडाल इलाके में पहुंची, जिसका लोगों ने भव्य स्वागत किया।
मनकोटिया ने कहा कि जम्मू के साथ भेदभाव का सिलसिला थमा नहीं है। विक्रमादित्य सिंह के त्यागपत्र देने से पता चलता है कि पीडीपी-भाजपा गठबंधन सरकार जम्मू से इंसाफ करने में नाकाम साबित हुई है। जम्मू की आवाज को सुना नहीं गया तो विक्रमादित्य ने पार्टी और एमएलसी से त्यागपत्र दे दिया। उन्होंने विक्रमादित्य सिंह से कहा कि वह पार्टी की अलग जम्मू राज्य की मुहिम में शामिल हो जाएं। पार्टी उन्हें यह न्योता दे रही है। भेदभाव और अन्य समस्याओं का समाधान सिर्फ राज्य के पुनर्गठन से ही संभव है। जम्मू अलग राज्य बनेगा तो इंसाफ मिलेगा और कश्मीरी नेतृत्व से छुटकारा मिलेगा।