थ्री टायर पंचायती राज के लिए केंद्र की सराहना
जागरण संवाददाता, जम्मू : राष्ट्रवादी कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष व पूर्व मंत्री रणधीर ¨सह ने राज्य
जागरण संवाददाता, जम्मू : राष्ट्रवादी कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष व पूर्व मंत्री रणधीर ¨सह ने राज्य में थ्री टायर पंचायती राज लागू कराने के केंद्र सरकार के फैसले का स्वागत किया है।
बैठक में उन्होंने कहा कि जब तक पंचायतों को सशक्त नहीं बनाया जाता, जम्मू कश्मीर के दूरदराज क्षेत्रों के विकास का सपना पूरा नहीं हो सकता। इसलिए केंद्र सरकार का फैसला सराहनीय है। रणधीर ¨सह ने कहा कि पंचायती चुनाव में संविधान के 73वें और 74वें संशोधन को लागू कराए जाने की पार्टी लंबे समय से मांग कर रही है। इससे भ्रष्टाचार पर लगाम लगेगी।
उन्होंने नंबरदारों का मानदेय बढ़ाकर पांच हजार रुपये तक करने की मांग की। सिंह ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में अपनी सेवाएं देने वाले इन लोगों का मानदेय बढ़ना जरूरी है। गांव के कई कार्य इन्हीं के जरिये आगे बढ़ते हैं फिर सरकार इनका ख्याल क्यों नही करती। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी लोगों को जागरूक बनाने में जुटी हुई है। कार्यकर्ता दूरदराज क्षेत्रों के दौरे कर लोगों की दिक्कतों को सुन रहे हैं।