श्रीनगर के खानमोह इलाके से पंच 2 दिन से घायब, आतंकियों ने किया मारने का दावा, वीडियो वाॅयरल
पुलिस गायब पंच का पता लगाने में जुट गई है। हालांकि कहा जा रहा है कि गायब पंच के खिलाफ साल 1995 में एक प्राथमिकी भी दर्ज हुई थी।
जम्मू, राज्य ब्यूरो: श्रीनगर के बाहरी क्षेत्र खोनमोह से एक पंच कुछ दिनों से गायब हो गया है। अब एक आडियो क्लिप में आतंकवादियों ने उसे मारने का दावा किया है। हालांकि पुलिस ने अभी इसकी पुष्टि नहीं की है ओर वह इसकी जांच में जुट गई है।
मिली जानकारी के अनुसार श्रीनगर के खानमोह क्षेत्र के पंच निसार अहमद भट 19 अगस्त को शोपियां के लिए निकले थे लेकिन इसके बाद वापिस घर नहीं लौटे हैं। परिजनों ने पहले तो उसका पता लगाने का प्रयास किया लेकिन जब उन्हें कहीं पर भी उसके होने की जानकारी नहीं मिली तो उन्होंने पुलिस में उसकी रिपोर्ट दर्ज करवाई। इसमें परिजनों ने कहा है कि वह 19 अगस्त को घर से निकले थे लेकिन इसके बाद घर वापिस नहीं लौटे हैं। इसके बाद एक आडियो क्लिप में आतंकवादियों ने पंच को जान से मारने का दावा किया है। इसमें आतंकियों ने कहा है कि कोविड के कारण उन्होंने उसका शव नहीं दिया है। पुलिस के अधिकारियों ने भी पंच के गायब होने की रिपोर्ट होने की पुष्टि की है। लेकिन उन्होंने आडियो क्लिप के बारे में कोई भी जानकारी होने से इंकार किया है।
पुलिस गायब पंच का पता लगाने में जुट गई है। हालांकि कहा जा रहा है कि गायब पंच के खिलाफ साल 1995 में एक प्राथमिकी भी दर्ज हुई थी। गौरतलब है कि आतंकियों द्वारा पिछले महीने कुछ पंच-सरंपचों पर हमले होने के बाद कई कार्यकर्ताओं ने राजनीतिक दलों से अपना नाता तोड़ लिया था। वहीं आतंकवादियों ने टेरीटेारियल आर्मी के एक जवान को दो अगस्त को कुलगाम से अगवा कर लिया था। इसके बाद आतंकियों ने एक आडियो क्लिप में जवान को मारने का दावा किया था।