Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    भारत के एक्शन से घबराया पाकिस्तान, LoC के बाद अब अंतर्राष्ट्रीय बॉर्डर पर भी फायरिंग; सेना ने दिया मुंहतोड़ जवाब

    Updated: Wed, 30 Apr 2025 11:10 AM (IST)

    पाकिस्तान पहलगाम आतंकी हमले के बाद से लगातार नियंत्रण रेखा पर संघर्ष विराम का उल्लंघन कर रहा है। छठे दिन भी पाकिस्तानी सैनिकों ने जम्मू-कश्मीर के नौशे ...और पढ़ें

    Hero Image
    पहलगाम हमले के बाद आतंकियों की तलाश करती हुई भारतीय सेना (एजेंसी फोटो)

    राज्य ब्यूरो, जम्मू। Pahalgam Terror Attack: पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत के सख्त कदमों से बौखलाया पाकिस्तान लगातार उकसावे वाली गतिविधियां कर रहा है। बुधवार को भी नियंत्रण रेखा (LoC) पर पाकिस्तानी सैनिकों (India and Pakistan Relations) ने नियंत्रण रेखा पर गोलीबारी की। पाकिस्तानी सेना नियंत्रण रेखा पर बार-बार युद्धविराम का उल्लंघन कर रही है। इसी के साथ आज पाकिस्तानी सेना ने अंतर्राष्ट्रीय बॉर्डर पर भी फायरिंग की।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    भारतीय सेना के मुताबिक, 29-30 अप्रैल की रात को पाकिस्तानी सेना की चौकियों ने जम्मू और कश्मीर के केंद्र शासित प्रदेश में नौशेरा, सुंदरबनी और अखनूर सेक्टरों के सामने नियंत्रण रेखा के पार बिना उकसावे के छोटे हथियारों से गोलीबारी शुरू कर दी। भारतीय सेना के जवानों ने तेजी से और उचित तरीके से जवाब दिया।

    वहीं, रक्षा से जुड़े सूत्रों के अनुसार, कल सुबह तक पाकिस्तानी सेना केवल नियंत्रण रेखा पर ही संघर्ष विराम का उल्लंघन कर रही थी, लेकिन अब उन्होंने जम्मू के परागवाल सेक्टर में कल रात अंतरराष्ट्रीय सीमा पर गोलीबारी करके संघर्ष विराम का उल्लंघन करके स्थिति को और बिगाड़ दिया है।

    शांति भंग करने की कोशिश कर रहा पाक

    शुरुआत में पाकिस्तान उत्तरी कश्मीर में यह नापाक हरकत करता रहा पर उसने फायरिंग का दायरा बढ़ाकर जम्मू के अखनूर सेक्टर तक कर दिया है। ऐसे में पिछले छह दिन में पूरी नियंत्रण रेखा पर रह-रहकर पाकिस्तान सेना शांति भंग करने की कोशिश कर रही है। भारतीय सेना पाकिस्तान का करारा जवाब दे रही है।

    मंगलवार रात भी पाकिस्तान ने अखनूर के परगवाल क्षेत्र में फिर से गोलीबारी की। इससे पूर्व सोमवार रात को भी पाकिस्तानी सेना ने उत्तरी कश्मीर के बारामुला व कुपवाड़ा से लेकर अखनूर सेक्टर में रह-रहकर फायरिंग की थी।

    दुनिया को भटकाने का प्रयास कर रहा पाक

    पाकिस्तान सीमाओं को अशांत दिखाकर पहलगाम के पाप से दुनिया का ध्यान भटकाने का प्रयास कर रहा है। जम्मू के पीआरओ डिफेंस लेफ्टिनेंट कर्नल सुनील बर्तवाल ने बताया कि सोमवार रात में पाकिस्तानी सेना ने कुपवाड़ा और बारामूला जिले के साथ-साथ अखनूर सेक्टर में एलओसी पर छोटे से मध्यम हथियारों से गोलीबारी की।

    प्रवक्ता ने बताया कि पाकिस्तान ने पुंछ सेक्टर में भी फायरिंग की। उन्होंने बताया कि पाकिस्तानी सैनिकों ने लगातार नियंत्रण रेखा पर संघर्ष विराम का उल्लंघन किया है। सूत्रों के अनुसार इस समय सेना की 15 और 16 कोर के फील्ड कमांडर नियंत्रण रेखा पर सेना की आपरेशनल तैयारियों पर बारीकी से नजर रखे हुए हैं।

    यह भी पढ़ें- पाकिस्तान ने फिर किया सीजफायर का उल्लंघन, LoC पर पांचवें दिन भी गोलीबारी; भारतीय सेना ने दिया मुंहतोड़ जवाब