हीरानगर सीमा पर पाकिस्तानी घुसपैठिया मार गिराया
जम्मू संभाग के कठुआ जिले के हीरानगर में बोबियां में एक पाकिस्तानी घुसपैठिए को मार गिराया।
By Sachin MishraEdited By: Published: Sun, 22 Jul 2018 12:59 PM (IST)Updated: Sun, 22 Jul 2018 06:09 PM (IST)
राज्य ब्यूरो, जम्मू। सीमा सुरक्षा बल के सर्तक जवानों ने रविवार सुबह जम्मू संभाग के कठुआ जिले के हीरानगर में बोबियां में एक पाकिस्तानी घुसपैठिए को मार गिराया।
बरसात के दिनों में सुबह सात बजे के करीब धुंध जैसे हालात में सतर्क जवानों ने आईबी पर भारतीय क्षेत्र में आ गए पाकिस्तानी घुसपैठिए को रुकने की चेतावनी दी। इसके बाद भी संदिग्ध हालात में फैंसिंग की ओर भाग रहे घुसपैठिए को जवानों ने गोली मार कर मार गिराया गया।
सीमा सुरक्षा बल के प्रवक्ता ने जागरण को बताया कि मारे गए घुसपैठिए की पहचान की जा रही है। शव को आगे की कार्रवाई के लिए पुलिस को सौंपा जा रहा है। शव की पहचान होने के बाद उसे वापस लौटाने के लिए सीमा सुरक्षा बल पाकिस्तान से संपर्क स्थापित करेगी।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें