Move to Jagran APP

Ceasefire Violation: पुंछ LoC पर किरनी-देगवार के बाद अब पाकिस्तान कस्बा में दाग रहा गोले, जवान दे रहे मुंहतोड़ जवाब

Ceasefire Violation in Poonch स्थानीय लोगों का कहना है कि अभी भी रूक-रूककर गोलीबारी जारी है। नियंत्रण रेखा से सटे इलाकों में अलर्ट जारी कर दिया गया है।

By Rahul SharmaEdited By: Published: Wed, 20 May 2020 01:18 PM (IST)Updated: Wed, 20 May 2020 02:35 PM (IST)
Ceasefire Violation: पुंछ LoC पर किरनी-देगवार के बाद अब पाकिस्तान कस्बा में दाग रहा गोले, जवान दे रहे मुंहतोड़ जवाब
Ceasefire Violation: पुंछ LoC पर किरनी-देगवार के बाद अब पाकिस्तान कस्बा में दाग रहा गोले, जवान दे रहे मुंहतोड़ जवाब

जम्मू, जेएनएन। भारतीय जवानों से बार-बार मुंह की खाने के बाद भी पाकिस्तानी सैनिक बाज नहीं आ रहे हैं। जिला पुंछ नियंत्रण रेखा से सटे किरनी और देगवार इलाकों में चौकियों व रिहायशी इलाकों को निशाना बनाते जब पाकिस्तान ने सीजफायर का उल्लंघन किया तो भारतीय जवानों ने भी इसका मुंहतोड़ जवाब दिया। जवाब मिलने के बाद करीब डेढ़ घंटे बाद पाकिस्तानी सैनिकों ने गोलाबारी बंद कर दी परंतु दोपहर डेढ़ बजे के बाद पाकिस्तानी सैनिकों ने नियंत्रण रेखा से सटे कस्बा इलाके में गोलाबारी शुरू कर दी है। भारतीय जवान यहां भी मुंहतोड़ जवाब दे रहे हैं। अभी भी रूक-रूक कर दोनों आेर ससे गोलाबारी जारी है। तीन दिनों से जारी इस गोलाबारी के कारण नियंत्रण रेखा से सटे इलाकों में दहशत का माहौल व्याप्त हो गया है। लोग सुरक्षित स्थानों में शरण लिए हुए हैं। फिलहाल किसी तरह के जानी नुकसान की सूचना नहीं है।

loksabha election banner

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार गोलीबारी का यह सिलसिला सुबह 9.30 बजे शुरू हुआ। पहले की ही तरह पाकिस्तानी सैनिकों ने भारतीय चौकियों को निशाना बनाते हुए अचानक से गोलीबारी शुरू कर दी। जवानों ने भी तुरंत अपनी पोजीशन संभालते हुए इसका मुंहतोड़ जवाब दिया। इसके उपरांत पाकिस्तान ने किरनी और देगवार सेक्टर में नियंत्रण रेखा से सटे रिहायशी इलाकों में मोर्टार दागना शुरू कर दिए। हालांकि गोलीबारी शुरू आते ही गांव के लोग चौकने हो गए थे और उन्होंने सुरक्षित स्थानों में शरण ले ली थी। स्थानीय प्रशासन ने बताया कि मोर्टार गिरने से कुछ मकानों को क्षति पहुंची है परंतु जान का नुकसान नहीं हुआ है।

जवाब में भारतीय जवानों ने भी जब गोला दागना शुरू किए तो पाकिस्तानी बंदूके व मोर्टार थम गए। स्थानीय लोगों का कहना है कि अभी भी रूक-रूककर गोलीबारी जारी है। नियंत्रण रेखा से सटे इलाकों में अलर्ट जारी कर दिया गया है।

सनद रहे कि पाकिस्तानी सेना ने गत मंगलवार को भी जम्मू संभाग में नियंत्रण रेखा (एलओसी) से लेकर अंतरराष्ट्रीय सीमा (आइबी) तक भारी गोलाबारी की। पुंछ के बालाकोट इलाके में भी देर रात पाकिस्तानी सेना ने गोलाबारी की थी। पाक सेना ने सुबह एलओसी से सटे अखनूर के उप केरी सेक्टर के केरी बट्टल क्षेत्र में पहले भारतीय सेना की अग्रिम चौकियों को निशाना बनाकर गोलाबारी की थी। इसके बाद रिहायशी क्षेत्रों में मोर्टार दागने शुरू कर दिए। भारतीय सेना के जवानों ने भी इसका मुंहतोड़ जवाब दिया। इसके बाद पाक सेना ने गोलाबारी बंद कर दी। पिछले तीन दिनों से पाकिस्तान लगातार सुबह व शाम के समय गोलाबारी कर रहा है परंतु सीमा पर किसी प्रकार का कोई नुकसान नहीं हुआ है।

सूत्रों का कहना है कि पाक सेना गोलाबारी की आड़ में आतंकियों की घुसपैठ करवाना चाहती है, जिसे भारतीय सेना के जवान नाकाम बना रहे हैं। गोलाबारी से सीमांत क्षेत्रों में डर का माहौल बना हुआ है। वहीं, पाक रेंजर्स ने एक दिन की खामोशी के बाद आइबी से सटे कठुआ जिले के हीरानगर सेक्टर के चक चंगा व छन्न टांडा गांवों में सोमवार देर रात से मंगलवार सुबह तक गोलाबारी की। पाक रेंजर्स ने पप्पू चक पोस्ट से भारतीय क्षेत्र में मोर्टार दागे और मशीनगनों से फायरिंग की। सीमा सुरक्षाबल (बीएसएफ) के जवानों ने भी मुंहतोड़ जवाब दिया। गोलाबारी की आशंका से लोग शाम में बंकरों के अंदर चले गए थे। पाक रेंजर्स गत आठ-नौ महीने से हीरानगर सेक्टर में गोलाबारी कर रहा है। रठुआ, मनयारी चक चंगा व छन्नटांडा गांवों में मोर्टार गिरने से घरों को नुकसान पहुंचा है। कुछ मवेशी भी घायल हुए हैं। लोगों का कहना है कि मोर्टार के धमाकों से बच्चे सो नहीं पाते हैं। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.