पाकिस्तान ने फिर रामगढ़ व अरनिया में दागी गोलियां
राज्य ब्यूरो, जम्मू : सांबा जिले के रामगढ़ सब सेक्टर में सीमा सुरक्षा बल के हेड कांस्टेबल नर
राज्य ब्यूरो, जम्मू : सांबा जिले के रामगढ़ सब सेक्टर में सीमा सुरक्षा बल के हेड कांस्टेबल नरेंद्र कुमार के पार्थिव शरीर से बर्बरता करने के बाद पाकिस्तान ने सीमा पर शरारतें जारी रखी हैं। शुक्रवार को पाकिस्तान ने रामगढ़ के नंगा क्षेत्र और जम्मू जिले के अरनिया सेक्टर में अकारण गोलियां बरसाई। सीमा सुरक्षा बल ने भी इसका जवाब दिया।
पाकिस्तान ने गत वीरवार को भी रामगढ़ में गोलीबारी की थी। शुक्रवार को पाकिस्तान की न्यू उमर पोस्ट से दोपहर बाद करीब साढ़े तीन बजे अरनिया में सीमा सुरक्षा बल की एसपी टू चौकी पर गोलियां दागी गई। इसका जवाब देने के बाद गोलीबारी बंद हो गई। इसके कुछ देर बाद रामगढ़ के नंगा इलाके की स्टाप टू पोस्ट पर भी पाकिस्तानी चौकी से गोलीबारी की गई। इससे कोई नुकसान नहीं हुई। पाकिस्तान की इन हरकतों से सीमांत क्षेत्रों में दहशत का माहौल है। इस समय सीमांत क्षेत्रों में स्थानीय निकाय चुनाव की तैयारियां चल रही हैं। पाकिस्तान हालात खराब करने के लिए ही ऐसी हरकतें कर रहा है।