Move to Jagran APP

31 माह में पाक ने 2855 बार किया संघर्ष विराम का उल्लंघन

राज्य ब्यूरो, जम्मू : पिछले तीन वर्ष से कम अंतराल में जम्मू कश्मीर में अंतरराष्ट्रीय सीमा और नि

By JagranEdited By: Published: Sun, 30 Sep 2018 07:51 PM (IST)Updated: Sun, 30 Sep 2018 07:51 PM (IST)
31 माह में पाक ने 2855 बार 
किया संघर्ष विराम का उल्लंघन
31 माह में पाक ने 2855 बार किया संघर्ष विराम का उल्लंघन

राज्य ब्यूरो, जम्मू : पिछले तीन वर्ष से कम अंतराल में जम्मू कश्मीर में अंतरराष्ट्रीय सीमा और नियंत्रण रेखा पर संघर्ष विराम के उल्लंघन की 2855 घटनाएं हुई हैं। इसमें सुरक्षा बलों समेत 104 लोगों की जानें गई और 565 घायल हुए हैं। इसका खुलासा सूचना अधिकार कानून (आरटीआइ) से मिली जानकारी से हुआ है। आरटीआइ कार्यकर्ता रमन शर्मा ने केंद्रीय गृह मंत्रालय में जानकारी के लिए आवेदन किया था जिसका जवाब मंत्रालय के कश्मीर डेस्क ने दिया है। पिछले दो वर्षो की तुलना में वर्ष 2018 में सीमा पार से गोलीबारी और संघर्ष विराम के उल्लंघन की घटनाओं में वृद्धि हुई है। जुलाई तक संघर्ष विराम के उल्लंघन की 1435 घटनाएं सामने आई हैं। वर्ष 2016 में 449 बार संघर्ष विराम का उल्लंघन हुआ था जिसमें अंतरराष्ट्रीय सीमा पर 221 और नियंत्रण रेखा पर 228 घटनाएं हुई। वर्ष 2017 में यह संख्या 971 तक जा पहुंची। इसमें नियंत्रण रेखा पर 860 और अंतरराष्ट्रीय सीमा पर 111 बार संघर्ष विराम के उल्लंघन के मामले सामने आए। वर्ष 2016 में 13, वर्ष 2017 में 12 और वर्ष 2018 में जुलाई तक 28 नागरिकों की मौत हुई। वर्ष 2016 में नियंत्रण रेखा पर सेना के 8 जवान शहीद हुए और 74 घायल हुए। वर्ष 2017 में नियंत्रण रेखा पर सेना के 15 जवान शहीद हुए और 45 घायल हुए। अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर वर्ष 2016 में बीएसएफ के 5 जवान शहीद हुए और 25 घायल हुए। वर्ष 2017 में बीएसएफ के 4 जवान शहीद हुए और 14 घायल हुए। वर्ष 2018 में जुलाई तक बीएसएफ के 12 जवान शहीद हुए और 47 घायल हुए।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.