रामबन में भूस्खलन से एक की मौत, तीन घायल
रामबन जिला में भूस्खलन होने से एक की मौत हो गई है जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हुए हैं। घायलों को इलाज के लिए बनिहाल के उपजिला अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती किया गया है।
By Rahul SharmaEdited By: Published: Sun, 17 Mar 2019 11:36 AM (IST)Updated: Sun, 17 Mar 2019 11:36 AM (IST)
जम्मू, जेएनएन। रामबन जिला में भूस्खलन होने से एक की मौत हो गई है जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हुए हैं। घायलों को इलाज के लिए बनिहाल के उपजिला अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती किया गया है।
रामबन जिला के खाड़ी-माहू सड़क मार्ग पर रविवार सुबह भूस्खलन हुआ। इससे वहां से गुजर रहे 33 वर्षीय मुहम्मद कासिम गुज्जर पुत्र गुलाम हुसैन, निवासी आरमार्ग माहू की घटनास्थल पर ही मौत हो गई जबकि तीन अन्य घायल हो गए हैं। वहां से गुजर रहे लोगों ने इन सभी को उपचार के लिए बनिहाल उपजिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। फिलहाल अभी तक तीन घायलों में से एक की पहचान मुहम्मद अब्दुल्ला गुज्जर के रूप में हुई है। अन्य विवरण प्रतीक्षारत हैं।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें