Move to Jagran APP

Jammu Kashmir : नितेश्वर कुमार दिल्ली ट्रांसफर, महिला बाल विकास मंत्रालय में बनाया अतिरिक्त सचिव

नितेश्वर कुमार को दिल्ली ट्रांसफर करने का फैसला रविवार को केंद्र सरकार की कैबिनेट की नियुक्ति समिति ने किया नितेश्वर कुमार वर्ष 1996 बैच के उत्तर प्रदेश कैडर के भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी हैं। वह इस समय जम्मू कश्मीर में इंटर कैडर डेपुटेशन पर थे।

By rohit jandiyalEdited By: Rahul SharmaPublished: Mon, 26 Sep 2022 09:12 AM (IST)Updated: Mon, 26 Sep 2022 09:12 AM (IST)
Jammu Kashmir : नितेश्वर कुमार दिल्ली ट्रांसफर, महिला बाल विकास मंत्रालय में बनाया अतिरिक्त सचिव
महिला बाल विकास वित्त मंत्रालय में खाली पड़ी संयुक्त सचिव की एक पोस्ट को अस्थाई रूप से अपग्रेड किया है।

जम्मू, राज्य ब्यूरो : केंद्र सरकार ने उपराज्यपाल मनोज सिन्हा के प्रमुख सचिव नितेश्वर कुमार को दिल्ली ट्रांसफर कर दिया है। उन्हें महिला एवं बाल विकास मंत्रालय में अतिरिक्त सचिव व वित्तीय सलाहकार बनाया गया है।

loksabha election banner

नितेश्वर कुमार को दिल्ली ट्रांसफर करने का फैसला रविवार को केंद्र सरकार की कैबिनेट की नियुक्ति समिति ने किया नितेश्वर कुमार वर्ष 1996 बैच के उत्तर प्रदेश कैडर के भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी हैं। वह इस समय जम्मू कश्मीर में इंटर कैडर डेपुटेशन पर थे। इसी बीच केंद्र सरकार ने नितेश्वर कुमार की तैनाती के लिए महिला बाल विकास वित्त मंत्रालय में खाली पड़ी संयुक्त सचिव की एक पोस्ट को अस्थाई रूप से अपग्रेड किया है।

इस समय जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा अमरीका दौरे पर हैं। ऐसे में उनके प्रदेश लौटने पर उनके नए प्रमुख सचिव की नियुक्ति को लेकर कोई फैसला हो सकता है। केंद्र सरकार ने गत दिनों भारतीय प्रशासनिक सेवा के वर्ष 1993 बैच के अधिकारी प्रशांत गोयल को ट्रांसफर कर जम्मू कश्मीर भी भेजा है। अभी जम्मू कश्मीर में उन्हें काेई प्रभार नही दिया गया है।

इसी बीच नितेश्वर कुमार को उपराज्यपालनोज सिन्हा का प्रमुख सचिव बनाने का फैसला सितंबर 2020 में हुआ था। इस संबंध में 5 सितंबर 2020 को कैबिनेट की नियुक्ति समिति ने उन्हें 1 साल के लिए उत्तर प्रदेश कैडर से यूनियन टेरिटरी आफ जम्मू कश्मीर में इंटर कैडर डेपुटेशन पर भेजा था। वहीं नितिश्वर कुमार जम्मू कश्मीर में उपराज्यपाल के प्रमुख सचिव के पद पर 2 साल तक तैनात रहे।

उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने नवरात्रि की बधाई दी : उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने सोमवार से शुरू हो रहे शारदीय नवरात्र की सभी को बधाई दी है। अपने संदेश में उपराज्यपाल ने कहा कि नौ दिवसीय उत्सव हमें बुराई पर अच्छाई की जीत के संदेश की याद दिलाता है और एक उज्ज्वल भविष्य की आशा को चिह्नित करते हैं। उपराज्यपाल ने प्रार्थना की कि नवरात्रि सभी के लिए शांति, सुख और समृद्धि लाए और माँ दुर्गा हमें शक्ति, साहस और दृढ़ संकल्प का आशीर्वाद दे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.