Move to Jagran APP

Jammu Kashmir Weather Update: रात होने लगी ठंडी, दिन का तापमान अभी सामान्य से ऊपर

जम्मू संभाग के लगभग सभी क्षेत्रों में सुबह सात बजे तक मौसम में हल्की ठंडक होती है लेकिन धीरे-धीरे गर्मी अपना रंग दिखाने लगती है। रात को फिर से मौसम में हल्की ठंडक होने लगती है।मौसम का यह सिलसिला इस महीने इसी तरह बना रहेगा।

By Rahul SharmaEdited By: Published: Thu, 08 Oct 2020 12:00 PM (IST)Updated: Thu, 08 Oct 2020 12:32 PM (IST)
Jammu Kashmir Weather Update: रात होने लगी ठंडी, दिन का तापमान अभी सामान्य से ऊपर
माता वैष्णो देवी के आधार शिविर कटड़ा का अधिकतम तापमान 30.5 डिग्री सेल्सियस रहा जबकि न्यूनतम तापमान 18.1 डिग्री रहा।

जम्मू, जागरण संवाददाता: उच्च पहाड़ी क्षेत्रों के साथ-साथ निचले क्षेत्रों में भी न्यूनतम तापमान गिरने का सिलसिला जारी है। इससे मौसम में हल्का बदलाव आने लगा है। रात को कूलर, ऐसी की जरूरत नहीं रही। वहीं दिन में अभी भी तापमान सामान्य से ऊपर ही चल रहा है।शेर-ए-कश्मीर कृषि विश्वविद्यालय के मौसम विशेषज्ञ डा. महेंद्र सिंह अनुसार इस महीने बारिश के आसार नहीं दिख रहे। लेकिन तापमान में हल्की गिरावट जारी रहेगी।इससे मौसम में बदलाव शुरू हो जाएगा।इस महीने के दूसरे पखवाडे़ तक मौसम में बदलाव आ जाएगा।दिन के तापमान में भी हल्की गिरावट शुरू हो जाएगी।

loksabha election banner

वीरवार को को जम्मू का अधिकतम तापमान 34.2 डिग्री सेल्सियस रहा। न्यूनतम तापमान 19.2 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया। वहीं माता वैष्णो देवी के आधार शिविर कटड़ा का अधिकतम तापमान 30.5 डिग्री सेल्सियस रहा जबकि न्यूनतम तापमान 18.1 डिग्री सेल्सियस रहा।बनिहाल का अधिकतम तापमान 29.8, न्यूनतम तापमान 6.6 डिग्री सेल्सियस रहा। बटोत का अधिकतम तापमान 26.8, न्यूनतम तापमान 12.5 डिग्री सेल्सियस रहा।भद्रवाह का अधिकतम तापमान 29.0 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम तापमान 9.1 डिग्री सेल्सियस रहा।

वहीं श्रीनगर ठंड शुरू हो चुकी है। श्रीनगर का अधिकतम तापमान 27.2 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम तापमान 4.8 डिग्री सेल्सियस रहा। काजीगुंड का अधिकतम तापमान 28.0, न्यूनतम तापमान 4.7 डिग्री सेल्सियस रहा। पहलगाम का अधिकतम तापमान 24.1, न्यूनतम तापमान 3.4 डिग्री सेल्सियस तक लुढ़क गया। कुकरनाग का अधिकतम तापमान 26.2 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम तापमान 8.1 डिग्री सेल्सियस रहा। गुलमर्ग का अधिकतम तापमान 17.0 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम तापमान 7.0 डिग्री सेल्सियस रहा।

जम्मू संभाग के लगभग सभी क्षेत्रों में सुबह सात बजे तक मौसम में हल्की ठंडक होती है लेकिन धीरे-धीरे गर्मी अपना रंग दिखाने लगती है। रात को फिर से मौसम में हल्की ठंडक होने लगती है।मौसम का यह सिलसिला इस महीने इसी तरह बना रहेगा। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.