विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 13, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Jammu Kashmir: डीएसपी देविंदर मामले में दिल्ली में एक और गिरफ्तारी

By Rahul SharmaEdited By:
Published: Thu, 13 Feb 2020 11:55 AM (IST)

एनआइए ने डीएसपी देविंदर सिंह और उसके आतंकी साथियों से पूछताछ के आधार पर उनके एक अन्य साथी तनवीर अहमद ...और पढ़ें

Jammu Kashmir: डीएसपी देविंदर मामले में दिल्ली में एक और गिरफ्तारी
Jammu Kashmir: डीएसपी देविंदर मामले में दिल्ली में एक और गिरफ्तारी

श्रीनगर, राज्य ब्यूरो : पुलिस विभाग से निलंबित किए गए डीएसपी देविंदर सिंह के आतकियों संग पकड़े जाने के बाद पुलिस-आतंकी गठजोड़ को खंगाल रही राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआइए) ने इस नेटवर्क के एक और सदस्य तनवीर अहमद वानी को पकड़ा है। अदालत ने तनवीर को सात दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है।

एनआइए ने डीएसपी देविंदर सिंह और उसके आतंकी साथियों से पूछताछ के आधार पर उनके एक अन्य साथी तनवीर अहमद वानी उर्फ तनवीर बारडा को 10 फरवरी को नई दिल्ली में गिरफ्तार किया था। उसके बाद राम मनोहर लोहिया अस्पताल दिल्ली में उसका मेडिकल कराया गया और फिर जम्मू लाया गया। गत बुधवार को उसे विशेष एनआइए अदालत मे पेश किया गया। जज सुभाष चंद्र गुप्ता के समक्ष एनआइए के मुख्य जांच अधिकारी एडी नेगी ने तनवीर को 15 दिन के रिमांड पर देने का आग्रह किया। उन्होंने अदालत को बताया कि यह मामला बहुत संवेदनशील है। वह प्रतिबंधित आतंकी संगठन हिज्ब के लिए पैसे का बंदोबस्त करता था। इसके बाद जज ने सभी आरोपितों को सात दिन के पुलिस रिमांड पर भेजने का फैसला सुनाया। इसके साथ ही आरोपित की हर 48 घंटे बाद मेडिकल जांच कराने का निर्देश दिया।

पुलिस ने गत 11 जनवरी को दक्षिण कश्मीर में श्रीनगर-जम्मू हाईवे पर अल स्टाप कुलगाम में एक कार में सवार डीएसपी देविंदर सिंह, हिज्ब कमांडर नवीद मुश्ताक व आरिफ और लश्कर के ओवरग्राउंड वर्कर इरफान को पकड़ा था। उनके पास से एक असाल्ट राइफल, तीन पिस्तौल, पांच हथगोले, असाल्ट राइफल के 174 कारतूस, पिस्तौल के 36 कारतूस व अन्य सामान बरामद किया था। इन लोगों से पूछताछ के आधार पर पुलिस ने आतंकी कमांडर नवीद मुश्ताक के भाई सईद इरफान को भी गिरफ्तार किया था।