एनएचएम कर्मचारियों ने गले में फंदे डालकर किया प्रदर्शन
राज्य ब्यूरो, जम्मू : नेशनल हेल्थ मिशन (एनएचए) कर्मचारियों ने अपने आंदोलन को तेज करते हुए प
राज्य ब्यूरो, जम्मू : नेशनल हेल्थ मिशन (एनएचए) कर्मचारियों ने अपने आंदोलन को तेज करते हुए प्रदर्शन अनोखे तरीके से किया। उन्होंने अपने गले में फंदे डालकर प्रदर्शन किया। स्थायी करने सहित अन्य मांगों को लेकर आंदोलन चला रहे एनएचएम कर्मचारी पिछले 23 दिन से हड़ताल पर है। कर्मचारियों की हड़ताल से चिकित्सा सेवाएं भी प्रभावित हो रही है। कर्मचारियों ने प्रेस क्लब के नजदीक प्रदर्शनी मैदान में बुधवार को सरकार विरोधी नारेबाजी करते हुए अपने गलों में फंदा डाला। आल जेएडंके एनएचएम इंप्लाइज एसोसिएशन के बैनर तले कर्मचारियों ने सरकार विरोधी नारे लगाते हुए कहा कि उनकी सुनवाई नहीं हो रही है। एसोसिएशन के प्रधान रोहित सेठ ने कहा कि सरकार गहरी नींद में सोई हुई है। हमारी मांगे पूरी तरह से जायज है लेकिन समाधान नहीं निकाला जा रहा है। उन्होंने कहा कि मार्च 2017 में कर्मचारियों ने पंद्रह दिन की हड़ताल की थी जिसके बाद चार सदस्यीय कमेटी का गठन किया गया था। दो महीने में रिपोर्ट देने को कहा गया था लेकिन नौ महीने बीतने पर भी रिपोर्ट नहीं आई। बीस दिसंबर 2017 को राज्य स्तरीय हड़ताल हुई। यह हड़ताल 22 जनवरी 2018 तक चली। एनएचएम कर्मचारियों की हड़ताल के कारण ग्रामीण व दूरदराज के इलाकों में स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित हो रही है।