जम्मू कश्मीर कैबिनेट में भाजपा का फेरबदल, कविंद्र गुप्ता उपमुख्यमंत्री, निर्मल ¨सह स्पीकर
राज्य ब्यूरो, जम्मू : भाजपा-पीडीपी गठबंधन सरकार के सोमवार को होने वाले मंत्रिमंडल फेरबदल
राज्य ब्यूरो, जम्मू : भाजपा-पीडीपी गठबंधन सरकार के सोमवार को होने वाले मंत्रिमंडल फेरबदल में भाजपा ने अप्रत्याशित बदलाव करते हुए डॉ. निर्मल ¨सह की जगह कविंद्र गुप्ता को उपमुख्यमंत्री बना दिया है। डॉ. निर्मल ¨सह विधानसभा के स्पीकर बनाए गए हैं। डॉ. निर्मल ने रविवार देर शाम को उपमुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया, जिसे मुख्यमंत्री ने स्वीकार कर लिया है। वहीं पीडीपी भी अपने दो नए कैबिनेट मंत्री बनाने जा रही है। इनमें मोहम्मद अशरफ मीर और मोहम्मद खलील शामिल हैं। पीडीपी के एक कैबिनेट मंत्री की सीट डॉ. हसीब द्राबू को वित्त मंत्री के पद से हटाने के बाद से खाली हुई थी, जबकि दूसरी सीट ग्रामीण विकास मंत्री अब्दुल हक खान को हटाकर खाली करने की बात कही जा रही है। इसी के साथ महबूबा मंत्रिमंडल में भाजपा के 09 कैबिनेट व दो राज्यमंत्री और पीडीपी के 12 कैबिनेट व दो राज्यमंत्री हो जाएंगे।
उच्च पदस्थ सूत्रों के अनुसार, दिल्ली में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने रविवार देर शाम भाजपा के नए मंत्रियों की सूची पर मुहर लगा दी। सोमवार को होने वाले शपथ ग्रहण समारोह में भाजपा के पांच कैबिनेट, एक राज्यमंत्री व पीडीपी के दो कैबिनेट मंत्रियों के साथ कुल आठ मंत्री शपथ लेंगे। जम्मू के कन्वेंशन सेंटर में राज्यपाल एनएन वोहरा सोमवार दोपहर बारह बजे भाजपा के नए मंत्रियों को शपथ दिलवाएंगे।
भाजपा के नए कैबिनेट मंत्रियों में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सत शर्मा, कठुआ के विधायक राजीव जसरोटिया, सांबा के विधायक डॉ. देवेंद्र मन्याल शामिल हैं। यातायात राज्यमंत्री सुनील शर्मा को पदोन्नत कर कैबिनेट मंत्री बनाया गया है। वहीं, डोडा के विधायक शक्ति परिहार को राज्यमंत्री के रूप में मंत्रिमंडल में शामिल किया गया है। पार्टी हाईकमान ने स्वास्थ्य मंत्री बाली भगत व शिक्षा राज्यमंत्री प्रिया सेठी को मंत्रिमंडल से बाहर कर दिया है।
हाईकमान ने रविवार डॉ. निर्मल ¨सह के साथ कविंद्र गुप्ता को भी दिल्ली तलब कर बड़े बदलाव का संकेत दे दिया था। सूत्रों के अनुसार पार्टी हाईकमान ने डॉ. निर्मल ¨सह को राजी कर लिया कि वह कविंद्र गुप्ता की जगह विधानसभा के स्पीकर बन जाएंगे। डॉ. निर्मल ¨सह ने इसकी पुष्टि करते हुए जागरण को बताया कि वह भाजपा के सच्चे सिपाही हैं और जो भी जिम्मेदारी दी गई है , उसे निष्ठा से निभाया जाएगा। सूत्रों के अनुसार, उपमुख्मंत्री बदलने के फैसले के साथ डॉ. निर्मल ¨सह ने अपना त्यागपत्र फैक्स के जरिए मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती को भेज दिया, जिन्होंने इसे स्वीकार कर लिया।
-----------------------
भाजपा एक और राज्यमंत्री बदलने का कर सकती है फैसला :
मंत्रिमंडल में पांच कैबिनेट व एक नया राज्यमंत्री बनाने का फैसला करने वाली भाजपा सोमवार सुबह अपना एक और राज्यमंत्री बदलने का फैसला कर सकती है। पार्टी सूत्रों के अनुसार, दिल्ली में देर शाम को इस पर चर्चा ह़ुई थी, लेकिन फैसला नहीं हो पाया। अब सुबह साढ़े आठ बजे इस पर चर्चा होगी कि राज्यमंत्री अजय नंदा को बदलना है या नहीं।
------------------------