विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

जम्मू-कश्मीर में हेरोइन तस्करी के दो रूटों का पर्दाफाश, पाकिस्तान और पंजाब के रास्ते पहुंच रही थी नशा की खेप

Published: Sat, 05 Sep 2026 03:51 PM (IST)

एनसीबी ने जम्मू-कश्मीर में हेरोइन तस्करी के दो मुख्य मार्गों का खुलासा किया है, जिनमें एक पाकिस्तान से उड़ी और दूसरा पंजाब के रास्ते आता है। 

News Article Hero Image

HighLights

  1. एनसीबी ने जम्मू-कश्मीर में हेरोइन तस्करी के दो मार्ग उजागर किए

  2. पाकिस्तान से उड़ी और पंजाब के रास्ते होती है हेरोइन की सप्लाई

  3. सांबा और लुधियाना से कुल 719 ग्राम हेरोइन जब्त, जांच जारी

जागरण संवाददाता, जम्मू। प्रदेश में हेरोइन की तस्करी के खिलाफ नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) की कार्रवाई में तस्करी के दो अलग-अलग रास्तों का खुलासा हुआ है। जांच में सामने आया है कि एक मार्ग से पाकिस्तान से सीधे उड़ी सेक्टर के रास्ते और दूसरे मार्ग में पंजाब के रास्ते जम्मू-कश्मीर में हेरोइन व अन्य नशे की खेप लाई जा रही है।

एनसीबी जम्मू जोनल यूनिट ने गत वीरवार को सांबा के न्यू बस स्टैंड के पास एक यात्री बस को रोककर 522 ग्राम हेरोइन बरामद की थी। इस मामले में आकिब बशीर निवासी काकापोरा, पुलवामा को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ और जांच में हेरोइन की खेप का संबंध पंजाब के लुधियाना से जुड़ता मिला। इसके बाद एनसीबी की टीम ने लुधियाना में अलग से कार्रवाई की, जहां से 197 ग्राम हेरोइन और बरामद की गई।

इस तरह सांबा-लुधियाना कार्रवाई में कुल 719 ग्राम हेरोइन जब्त की गई। मामले में आपूर्तिकर्ताओं, खेप प्राप्त करने वालों और नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश जारी है।

एक माह में चौथी बड़ी हेरोइन बरामदगी 

एनसीबी के अनुसार करीब एक महीने के भीतर जम्मू संभाग में हेरोइन की यह चौथी बड़ी बरामदगी है। इससे पहले जम्मू और सांबा की नशा प्रभावित बस्तियों में कार्रवाई करते हुए 438 ग्राम और 603 ग्राम हेरोइन बरामद की गई थी।

वहीं, एक अन्य बड़ी कार्रवाई में जम्मू में 5.160 किलोग्राम हेरोइन पकड़ी गई थी। जांच में इस खेप के पाकिस्तान से आने और उड़ी सेक्टर के रास्ते जम्मू-कश्मीर में प्रवेश करने की बात सामने आई थी। एनसीबी ने जांच को आगे बढ़ाते हुए लेह तक नेटवर्क का पता लगाया और कथित आपूर्तिकर्ता को गिरफ्तार कि

या। एनसीबी अब केवल नशे की खेप पकड़ने तक सीमित नहीं है, बल्कि हर मामले में खेप के स्रोत और उसके अंतिम प्राप्तकर्ता तक पहुंचने का प्रयास कर रही है। अधिकारियों के अनुसार तस्करी नेटवर्क की आर्थिक गतिविधियों और उससे जुड़े अन्य लोगों की भी जांच की जा रही है।

 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।