उमर सरकार में खुली बगावत: NC के 25 विधायकों का अल्टीमेटम, सभी 8 मंत्रियों और CM के सलाहकार को हटाने की मांग
जम्मू-कश्मीर में उमर अब्दुल्ला सरकार के खिलाफ नेशनल कॉन्फ्रेंस के 25 विधायकों ने मोर्चा खोल दिया है। विधायकों ने उपमुख्यमंत्री ...और पढ़ें

मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला।
HighLights
नेशनल कॉन्फ्रेंस के 25 विधायकों ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोला।
उपमुख्यमंत्री सहित 8 मंत्रियों और सलाहकार को हटाने की मांग।
विधायकों की गुप्त बैठक में मंत्रिमंडल पुनर्गठन का प्रस्ताव पारित।
डिजिटल डेस्क, जम्मू। जम्मू-कश्मीर में उमर अब्दुल्ला सरकार के गठन के कुछ ही समय भीतर नेशनल कॉन्फ्रेंस के भीतर असंतोष खुलकर सामने आ गया है। पार्टी के करीब 25 विधायकों ने मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।
जानकारी के अनुसार, उपमुख्यमंत्री समेत सभी आठ कैबिनेट मंत्रियों को 15 दिनों के भीतर हटाने और मंत्रिमंडल के पुनर्गठन की दो टूक मांग रख दी है। इसके साथ ही विधायकों ने मुख्यमंत्री के बेहद करीबी और राजनीतिक सलाहकार नासिर असलम वानी को भी पद से हटाने का दबाव बनाया है।
यह बगावती सुर शुक्रवार शाम को उस वक्त औपचारिक रूप लेते दिखे, जब पार्टी विधायक कैसर जमशेद लोन के आवास पर एक गुप्त बैठक बुलाई गई। बैठक में मौजूद एक विधायक के अनुसार, 18 विधायक व्यक्तिगत रूप से पहुंचे, जबकि 7 विधायक ऑनलाइन माध्यम से शामिल हुए।
पहला बड़ा कद
इस दौरान विधायकों ने सर्वसम्मति से एक प्रस्ताव पारित किया, जिसमें पार्टी के व्यापक हित का हवाला देते हुए पूरे मंत्रिमंडल को बदलने और विभागों के बंटवारे से पहले पार्टी के भीतर लोकतांत्रिक तरीके से व्यापक विचार-विमर्श करने की बात कही गई। बैठक में शामिल एक विधायक ने इसे पार्टी के भीतर आंतरिक लोकतंत्र को बहाल करने की दिशा में उठाया गया पहला बड़ा कदम करार दिया।
90 सदस्यीय जम्मू-कश्मीर विधानसभा में 41 विधायकों वाली नेशनल कॉन्फ्रेंस इस समय छह कांग्रेस, छह निर्दलीय और एक माकपा विधायक के समर्थन से गठबंधन सरकार चला रही है। ऐसे में अपनी ही पार्टी के 25 विधायकों की यह लामबंदी सरकार के भीतर सत्ता संतुलन और नेतृत्व की कार्यशैली पर सीधे सवाल खड़े करती है।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।