राज्यपाल के खुद को मुख्यमंत्री बताने पर नेकां भड़की
राज्य ब्यूरो, जम्मू : राज्यपाल सत्यपाल मलिक द्वारा खुद को जम्मू कश्मीर का मुख्यमंत्री बताने पर नेशनल
राज्य ब्यूरो, जम्मू : राज्यपाल सत्यपाल मलिक द्वारा खुद को जम्मू कश्मीर का मुख्यमंत्री बताने पर नेशनल कांफ्रेंस ने कड़ा एतराज जताया। उन्होंने कहा कि राज्यपाल का यह बयान जम्मू कश्मीर में विधानसभा चुनाव टालने की साजिश का हिस्सा है। नेकांप्रवक्ता ने जारी बयान में कहा कि राज्यपाल रियासत में तब तक अंतरिम तौर पर शासक के तौर पर निुयक्त हैं जब तक यहां लोकप्रिय निर्वाचित सरकार का गठन नहीं होता। रविवार को कटड़ा में जिस तरह से राज्यपाल ने कहा है कि वह न सिर्फ राज्यपाल बल्कि जम्मू कश्मीर के मुख्यमंत्री भी हैं,आपत्तिनक है। उनका यह बयान जम्मू कश्ीमर में लोकतांत्रिक संस्थाओं के लिए घातक है। इस तरह की बयानबाजी कर वह राज्यपाल के पद एवं प्रतिष्ठा को नुक्सान पहुंचा रहे हैं। नेकां प्रवक्ता ने कहा कि राजभवन को रियासत में निष्पक्ष और गैर राजनीतिक रवैये के साथ रोजमर्रा के प्रशासनक कामकाज निपटाने चाहिए, लेकिन राज्यपाल के दौर में ऐसा होता नजर नहीं आ रहा है। वह जम्मू कश्मीर पर बिना किसी जवाबदेयता के शासन करना चाहते हैं। राज्यपाल सत्यपाल मलिक को नई दिल्ली ने जम्मू कश्मीर में अपने एक एजेंट की तरह ही प्लांट किया हुआ लगता है। उन्हें एनएन वोहरा से सबक लेना चहिए जिन्होंने कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर दिल्ली की सुनने के बजाय राज्य के हितों को सर्वाेपरि रखा है। नेकां प्रवक्ता ने कहा कि राज्यपाल को चाहिए कि वह वेबजह की बयानबाजी करने और अपने आकाओं की राजनीतिक महत्वाकांक्षाओं पर काबू रखते हुए उन्हें राजभवन से दूर रखें। यह राज्य बहुत ही संवेदनशील है। राज्यपाल की बयानबाजी किसी भी सतय राज्य में संकट पैदा कर सकती है।